टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिली अपनी नई दयाबेन? वीडियो देख लोग बोले- हमारी भावनाओं के साथ मत खेलो...

New Dayaben Shown In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Viral Video: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दयाबेन के किरदार में कोई नई एक्ट्रेस नजर आई।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हुई नई दयाबेन की एंट्री?

New Dayaben Shown In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Viral Video: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा है। दर्शकों के साथ-साथ टीआरपी में भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आज भी लोग दयाबेन को याद करते नहीं थकते हैं। दिशा वकानी के जाने के बाद से ही दर्शक बीते 8 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले शो से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि मेकर्स ने एक एक्ट्रेस का दयाबेन के रोल के लिए मॉकशूट लिया है। इन सबके बीच हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दयाबेन के रूप में दिशा वकानी की जगह कोई नई एक्ट्रेस नजर आई।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जुड़ा ये वीडियो शो के फैनपेज ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दयाबेन के रूप में दिशा वकानी की जगह नई एक्ट्रेस नजर आई। लेकिन इसे देखते ही दर्शकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा, "नहीं यार ये नहीं चाहिए। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखना अब बंद।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप तो ये सब करके हमारी भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे ये किसी भी एंगल से दयाबेन नहीं लग रही हैं।" (यहां देखें वीडियो)

क्या है वीडियो की सच्चाई?

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का वायरल वीडियो देखकर कुछ लोगों ने दावा किया कि ये वीडियो एआई से एडिट की गई है और वीडियो में नजर आ रही एक्ट्रेस दयाबेन नहीं हैं। दूसरी ओर अभी तक मेकर्स ने भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नई दयाबेन की एंट्री का ऐलान नहीं किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article