Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Asit Modi On Disha Vakani Comeback: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों क दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मनोरंजन का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। घर-घर में पहचान बनाने के साथ-साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीआरपी में भी टॉप 5 में धाक जमा चुका है। कुछ दिनों पहले शो में दयाबेन की वापसी की बात सामने आई थी। शो से जुड़े सूत्रों का कहना था कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर्स ने दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन लिये थे, जिसमें से एक एक्ट्रेस का ऑडिशन उन्हें खूब पसंद आया है। लेकिन दयाबेन की वापसी की बात से दर्शकों के मन में दिशा वकानी के वापिस लौटने की उम्मीदें भी जगने लगीं। इसे लकर अब असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दिशा वकानी की वापसी को लेकर असित मोदी ने कहा कि हम केवल प्रार्थना कर सकते हैं कि वो नए किरदार के साथ लौट आएं। असित मोदी ने कहा, "हम केवल दुआ कर सकते हैं कि वो एक कैरेक्टर के साथ लौट आएं। वो मरी बहन की तरह हैं और उनके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां भी हैं, जिससे उनका लौटना थोड़ा मुश्किल है। हम आज भी उन्हें खूब याद कर सकते हैं। वो बहुत समझदार थीं और अपने को-स्टार्स का बहुत ख्याल भी रखती थीं। हम उम्मीद करत हैं कि हमें जल्द ही उनके जैसी कोई मिले।"
असित मोदी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लिए दयाबेन की तलाश पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "लोग दया भाभी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मैं जल्द ही दया भाभी को लेकर आऊंगा। दर्शकों का कहना है कि दया भाभी के बगैर वो शो को इतना एंजॉय नहीं कर रहे हैं और मैं भी उनकी बातों से सहमत हूं। हम एक टीम की तौर पर दयाभाभी की कमी पूरी करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो जल्द ही वापिस आएंगी।"
