टीवी मसाला

Surbhi Jyoti और Sumit Suri की शादी की तारीख आखिर हो गई पक्की, उत्तराखंड की वादियों में इस दिन लेंगे सात फेरे

Surbhi Jyoti And Sumit Suri Wedding Date Fixed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सुरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मार्च से टलते-टलते आखिरकार उनकी शादी की डेट फिक्स हो गई। यहां तक कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अपनी शादी के लिए जगह भी तय कर ली है।

Image

सुरभि ज्योति और सुमित सुरी की शादी हुई तय

Surbhi Jyoti And Sumit Suri Wedding Date Fixed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। सुरभि ज्योति ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किये हैं, लेकिन 'कुबूल है' की जोया बनकर सुरभि ज्योति आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इस साल की शुरुआत से ही सुनने को मिल रहा है कि सुरभि ज्योति जल्द ही बॉयफ्रेंड सुमित सुरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबर थी कि वह मार्च में ही शादी करेंगी। लेकिन शादी की तैयारियां पूरी न होने के कारण सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और सुमित सुरी (Sumit Suri)ने इसे आगे टाल दिया। बाद में खबर आई कि वे राजस्थान में सात फेरे लेंगे। लेकिन अब 8 महीनों तक टलते-टलते आखिरकार सुरभि ज्योति और सुमित सुरी की शादी की तारीख पक्की हो गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और सुमित सुरी (Sumit Suri) इसी साल 27 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे। वे दोनों उत्तराखंड के जिम कॉरबेट नेशनल पार्क में शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। सुरभि ज्योति की शादी की तारीख पक्की होने के बाद टाइम्स नाउ ने उनसे जुड़ने की भी कोशिश की, लेकिन इस मामले पर बातचीत के लिए एक्ट्रेस मौजूद नहीं थीं। बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सुरी लंबे वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और उनकी जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

बता दें कि सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और सुमित सुरी (Sumit Suri)की डेटिंग की खबरें साल 2018 में भी सामने आई थीं। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर पर खुलकर बातचीत नहीं की। खबरों की मानें तो म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को पसंद करने लगे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article