Surbhi Jyoti And Sumit Suri Have Their Own Separate Room In Home: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। सुरभि ज्योति ने 'कुबूल है' की जोया बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद भी सुरभि ने 'नागिन 3' जैसे सीरियल्स से लोगों का खूब दिल जीता था। सुरभि ज्योति बीते साल ही बॉयफ्रेंड सुमित सुरी संग शादी के बंधन में बंधी हैं। लेकिन हाल ही में सुरभि ने अपनी और सुमित सुरी से जुड़ी चौंकाने वाली बात बताई है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके घर में सुमित सुरी और उनका अलग-अलग कमरा है। सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने इंटरव्यू में इस बात की दिलचस्प वजह भी जाहिर की है।
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने बताया कि उन्होंने और सुमित सुरी ने आपसी सहमति से एक घर में अलग-अलग कमरे रखने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "वो भी वर्क फ्रॉम होम करते हैं और जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती तो मैं भी वर्क फ्रॉम होम करती हूं। हम बाहर जाने के लिए आतुर नहीं रहते हैं। हम घर पर रहकर ही बेहद कुश होते हं। हमारे घर में, हमारी खुद की मर्जी से हमने अलग-अलग कमरे बनाए हैं। क्योंकि उन्होंने अपने दम पर अपनी जिंदगी जी है और ऐसा ही मेरे साथ भी है। ये हमारा आपसी फैसला है। ये बहुत ही दुर्लभ चीज है, लेकिन हां ये है।"
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने अपनी और सुमित सुरी की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरी अपनी अलमारी, अपना वारड्रॉब, मेरा अपना बाथरूम और मेरी अपनी जगह। कई बार वो अपनी दुनिया में होते हैं और मैं अपने कमरे में होती हूं। इसके बाद भी हम साथ रहते हैं। ऐसा होता है क्योंकि हम दोनों एक ही पेज पर हैं। मैं ये नहीं कह रही हूं कि इसी जरिए हम एक-दूजे को जगह दे सकते हैं, लेकिन हां हम ऐसा कर रहे हैं।"
