Surbhi Chandna Fight With Husband Karan Sharma Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुरभि चंदना ने हाल ही में पति करण वर्मा के साथ विवेक दहिया स्टारर 'ईष्टम' गाने को प्रोड्यूस किया है। उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सुरभि चंदना ने गाने के सिलसिले में ही पति करण शर्मा और विवेक दहिया के साथ इंटरव्यू दिया था। लेकिन इंटरव्यू के बीच सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) को करण शर्मा की एक बात इस कदर बुरी लग गई कि उन्होंने कैमरे के सामने ही पति को बातें सुनानी शुरू कर दीं। सुरभि चंदना का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी हैरान नजर आए।
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के पति करण शर्मा से इंटरव्यू के बीच पूछा गया कि प्यार के बारे में कोई ऐसा तथ्य बताएं, जिसपर ज्यादा गौर नहीं किया गया है। ऐसे में करण शर्मा ने कहा, "इसमें कदम रखना बहुत आसान है, लेकिन इसके साथ ठहरे रहना बहुत बड़ा टास्क है। इसे बहुत प्रयासों की जरूरत होती है। आपको इसके लिए तैयार रहना जरूरी है। आपको अपने सारे घमंड को किनारे करके रखना होता है।" लेकिन करण शर्मा की घमंड वाली बात सुरभि चंदना को जरा भी पसंद नहीं आई। उन्होंने पति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "तुम हमेशा ही घमंड के बारे में बात करते हो। पिछले इंटरव्यू में भी तुमने घमंड के बारे में बात की थी। क्या ऐसा ईगो मिलता है तुझे यार? मैं कहां देती हूं तुझे ईगो?"
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) को भड़कता देख करण शर्मा ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने सुरभि को जवाब दिया, "मेरे अंदर भी घमंड है। जब हम लड़ते हैं या बहस करते हैं तो ईगो दोनों तरफ से आती है। लेकिन आपको उस चीज को जाने देना होगा। तो आपकी बहस लड़ाइयों में तब्दील नहीं होंगी।" सुरभि चंदना और करण शर्मा के वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लग रहा है कि इनका तलाक भी होकर रहेगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चोर की दाढ़ी में तिनका। किस तरह से उसने ईगो के बारे में बात की। ये सच है कि ईगो से लड़ाइयां होती हैं।"
