टीवी मसाला

Surbhi Chandna ने धूम-धाम से मनाई पति करण शर्मा संग शादी की पहली सालगिरह, फैंस संग शेयर की झलक

Surbhi Chandna First Wedding Anniversary Photos: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने 4 मार्च को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। ऐसे में एक्ट्रेस ने पति करण शर्मा (Karan Sharma) संग ये खास दिन कैसे बिताए जिसकी झलक सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिखाई हैं, इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Image

Surbhi Chandna-Karan Sharma Wedding Anniversary

Surbhi Chandna First Wedding Anniversary Photos: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में यानि 4 मार्च को सुरभि ने पति करण शर्मा संग अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। फैंस को सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक-एक तस्वीर में सुरभि ने उस दिन क्या-क्या किया सब दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सुरभि का पोस्ट।

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपने पोस्ट में कैप्शन लिखते हुए बताया कि 'कैसे पति करण शर्मा (Karan Sharma) और परिवार ने इस दिन को खास बनाने के लिए चुपके-चुपके प्लानिंग की थी। क्यूंकी हम अपने नए गाने पर काम कर रहे हैं जिसके चलते मुझे करण को बाहर ट्रैवल करने से मना करना पड़ा। अपने परिवार के बिना शर्त वाले प्यार और सपोर्ट से बड़ी कोई खुशी नहीं होती। उनके साथ इस स्पेशल दिन को मनाने के लिए बहुत लकी हूं।' सुरभि कई तस्वीरों पर पति करण शर्मा पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही थीं। दोनों एक दूजे के साथ रोमांस में डूबे हुए नजर आए।

बता दें सुरभि चंदना और करण शर्मा ने एक दूजे को 10 साल तक डेट किया था। दोनों कई सालों तक लॉन्ग रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि साल 2024 में दोनों ने एक दूजे के संग सात फेरे लेकर जन्मों-जन्मों का साथ बांध लिया। करण और सुरभि की शादी बड़ी धूम धाम से हुई थी। कई टीवी स्टार्स उनकी शादी का हिस्सा भी बने थे। सुरभि अपने सीरियल 'इश्कबाज' के लिए आज भी काफी मशहूर हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article