टीवी मसाला

TV Throwback: 'डायरेक्टर के साथ...’, इस एक्ट्रेस से काम के बदले हुई थी गंदी डिमांड, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां

Divyanka Tripathi On Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री में स्टार्स ने कास्टिंग काउच का सामना किया है, जिसका खुलासा एक्टर्स ने समय समय पर किया है। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिसे धमकी तक मिली थी।

Image

divyanka tripathi (photo credit- instagram)

Divyanka Tripathi On Casting Couch: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स ने खुलकर कास्टिंग काउट पर बात की है। ये मुद्दा इंडस्ट्री का वो सच है, जिससे स्टार्स चाहकर भी बच नहीं पाते हैं। इंडस्ट्री में बैठे कई लोग नए कलाकार को काम के बदले कॉम्प्रोमाइज की सलाह देते हैं, जिसका खुलासा समय आने पर स्टार्स करते हैं। टीवी स्टार्स ने भी समय समय पर इस पर बात की है। टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी इससे खुद को बचा नहीं पाईं। दिव्यांका त्रिपाठी एक समय पर कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं। इस स्थिति को दिव्यांका ने कैसे संभाला था, वो एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताई थी। (ये भी पढ़ें: 'सस्ता सैयारा..', स्टार प्लस के नए शो Sairaab का प्रोमो को देख फूटा लोगों का गुस्सा, AI कंटेंट ने मचाया बवाल)

    दिव्यांका त्रिपाठी से हुई थी गंदी डिमांड

    दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें भी डायरेक्टर से एक गंदी डिमांड हो चुकी हैं। दिव्यांका ने बताया था कि जब एक शो खत्म होता है तो आपका फिर से स्ट्रगल शुरू हो जाता है। मेरी जिंदगी में भी एक वक्त ऐसा आया था जब मेरे पास बिल और ईएमआई भरने के भी पैसे नहीं थे। उस समय मेरे ऊपर काफी प्रेशर आ गया था और तब मुझे एक ऑफर आया था। उस वक्त मुझसे कहा गया था कि आपको इस डायरेक्टर के साथ रहना पड़ेगा। तब आपको एक बड़ा ब्रेक मिलेगा। मैंने तुरंत ही इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। (ये भी पढ़ें: YRKKH BTS Photos: वट सावित्री की पूजा में अरमान-अभिरा पर चढ़ेगा प्यार का रंग, पोद्दार हाउस में आएगा नया तूफान?)
    divyanka Thripathi vivek dahiya

    divyanka Thripathi vivek dahiya (photo credit- instagram)

    दिव्यांका त्रिपाठी के साथ कब हुई थी ये घटना

    दिव्यांका ने आगे बताया था कि ये सब उनके साथ #MeToo चैंपियन से पहले हुआ था और तब उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकियां तक मिली थीं। दिव्यांका के मुताबिक, आपको इस तरीके के ऑफर के जरिए लालच दिया जाता है कि अगर ऐसा नहीं करोगे तो आप पीछे रह जाओगे।

    मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी

    बता दें कि आज के समय में दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। दिव्यांका ने साल 2016 में विवेक दहिया से शादी की। अब वे दोनों शादी के 10 साल बाद मात-पिता बनने वाले हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article