Divyanka Tripathi Shared Photos With Babies: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi ) अपनी मदरहुड जर्नी में हैं और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) भी अपनी वाइफ का पूरा साथ दे रहे हैं। एक्ट्रेस दो जुड़वां बेटों की मां बनी हैं और वह अपने व्लॉग में बदली हुई जिंदगी के बारे में अक्सर बताती रहती हैं। दिव्यांका बच्चों की झलक तो कैमरे में दिखाती रहती हैं, लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों का चेहरा फैंस को दिखाया नहीं हैं और फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब वह अपने बेटों को चेहरा रिवील करेंगी। इन सबके बीच, एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम Tanvi Thakkar पति Aditya Kapadia से हुईं अलग, शादी के 5 साल बाद तोड़ा रिश्ता
दिव्यांका त्रिपाठी ने बेटों संग शेयर कीं क्यूट फोटो
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटों संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बच्चों पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में भी दिव्यांका ने बेटों का चेहरा नहीं दिखाया है। पहली फोटो में दिव्यांका और विवेक की गोद में उनके बेटे हैं। विवेक अपने बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं और दिव्यांका उन्हें देखकर खुश हो रही हैं। दूसरी तस्वीर दिव्यांका और उनके बेटे के हाथ की है, जिन्हें एक्ट्रेस ने बहुत ही मासूमियत के साथ पकड़ा है। वहीं, आखिरी फोटो में दिव्यांका ने अपने दोनों बेटों को गोद में लिया है और खिलाखिलाकर हंस रही हैं। इन फोटोज के साथ दिव्यांका की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस 40 की उम्र में मां बनी हैं लेकिन वह अपने इस नए सफर को काफी एन्जॉय कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'लड़कियों से रिश्ते रहे', Akanksha Chamola ने 'बाइसेक्सुअल' होने पर तोड़ी चुप्पी, Gaurav को पता है सच?
