टीवी मसाला

Anupama: Sudhanshu Pandey के शो में वापसी के लिए फैंस रख रहें हैं व्रत, क्या वनराज बनकर दुबारा लौटेंगे अभिनेता?

Sudhanshu Pandey talks about his exit from Anupama: रिपोर्ट के मुताबिक शो में वनराज का किरदार प्ले करने वाले सुधांशु पांडे ने अनुपमा शो को अलविदा कह दिया है। अब एक मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया की कैसे फैंस उनकी वापसी के लिए व्रत रख रहे हैं। आइए देखते हैं।

Image

Sudhanshu Pandey talks about his exit from Anupama

Sudhanshu Pandey talks about his exit from Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक शो में वनराज का किरदार प्ले करने वाले सुधांशु पांडे ने अनुपमा शो को अलविदा कह दिया है। जी हाँ! अभिनेता ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। सुधांशु पांडे के अचानक शो छोड़ कर जाने की खबर के बाद फैंस थोड़े निराश हो गए हैं। बहुत सी अटकलें भी लगाई जा रही है कि अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग अनबन के चलते अभिनेता ने शो को छोड़ा है। हालांकि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने इस पर बात की है और कुछ बड़े खुलासे किए हैं। अभिनेता ने यह भी बताया की उनकी वापसी के लिए फैंस व्रत रख रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनुपमा फ़ेम सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने इंडिया टूडै को बताया की "मुझे लगा मैंने जो फैसला लिया है वो फैंस को जानना जरूरी है। मैं बहुत शांत था और और बस अपने विचार साझा कर रहा था। लेकिन जब से मैंने शो छोड़ने की बात कही है फैंस मुझे ढेरों संदेश भेज रहे हैं और मुझे वापसी लौट जाने को बोल रहे हैं। यहाँ तक की फ़ैस मेरी वापसी के लिए व्रत रख रहे हैं। मुझे पता था की यह शो बहुत पोपुलर है लेकिन इस तरह का प्यार मैंने सोचा नहीं था।

बता दें कि सुधांशु के शो छोड़ने की खबर के बार ऐसी खबरें आईं की राजन शाही और अभिनेता ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए सुधांशु ने कहा की यह सब बकवास है, मैं ऐसा क्यों करूंगा। हम कोई टीनेजर नहीं है जो अलग हो गए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article