Sudhanshu Pandey Exclusive Interview: राजन शाही का शो अनुपमा तब से सुर्खियों में बना हुआ है जब से सुधांशु पांडे ने अचानक शो से अलविदा कह दिया है। जी हाँ! बता दें कि अनुपमा शो में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने हाल ही में शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। हालांकि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के अचानक शो छोड़ देने पर फ़ैस काफी नाराज भी हैं और कई तरफ की अटकलें भी लगाई जा रही है कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और राजन शाही (Rajan Shahi) संग रिश्ते ठीक ना होने कि वजह से अभिनेता ने शो छोड़ा है। लेकिन हम ने असली कारण का पता लगाने के लिए सुधांशु से संपर्क किया। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।
टाइम्स नाउ/टेली टॉक से बातचित के दौरान सुधांशु पांडे ने कहा "जब कोई चीज खत्म होती है तो जरिया अपने आप बन जाता है। मेरा मानना है कि आपके जीवन में जो कुछ भी आता है और जाता है उसका समय होता है। जब किसी व्यक्ति का समय आता है तो चीजें अपने आप होने लगती है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मुझे एहसास हुआ की अब मुझे आगे बढ़ना है। यही वजह है कि मैंने बिना कुछ सोचे अनुपमा छोड़ दिया।"
सुधांशु पांडे ने आगे कहा "मैंने सभी को बहुत प्यार से अलविदा कहा है। जाते समय मैं सबसे मिला। मैंने सभी को बताया की आज मेरा आखिरी दिन है। जो लोग मुझे काफी करीब थे वो रो भी पड़े। हमारे बीच अच्छा बॉन्ड है। मैंने कहा यह किसी भी चीज का अंत नहीं है। अभिनेता ने राजन शाही का रिएक्शन भी बताया है। अधिक जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
