Star Plus This Serial Going To Off Air Soon After Pocket Mein Aasman: स्टार प्लस के कई सीरियल्स ने टीआरपी की दुनिया में अपनी जबरदस्त धाक जमाई हुई है। इस लिस्ट में 'अनुपमा' से लेकर 'उड़ने की आशा' तक शामिल है। लेकिन स्टार प्लस के कई सीरियल्स ऐसे भी हैं जिनकी टीआरपी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में चैनल ने उनकी डोर काटने में भी जरा सी देर नहीं की। जहां पहले स्टार प्लस ने आभिका और फरमान हैदर स्टारर 'पॉकेट में आसमान' को बंद किया था तो वहीं अब एक और सीरियल पर कैंची चलाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चैनल ने एक और शो को बंद करने का फैसला किया है और अगले महीने तक उसका आखिरी एपिसोड रिलीज होगा।
'पॉकेट में आसमान' के अलावा सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) और 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' स्टार प्लस के निशाने पर बने हुए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि चैनल ने श्रीतमा मित्रा स्टारर 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' को बंद करने का फैसला किया है। सीरियल की टीआरपी की बात करें तो पिछले सप्ताह इस शो को 1.4 रेटिंग हासिल हुई थी। यूं तो 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' ने टॉप 10 टीवी शोज में अपनी बखूबी जगह बनाई हुई है। लेकिन इसकी कहानी लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है।
'गुम है किसी के प्यार में' पर भी जल्द आएगा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और परम सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) और खुशी दुबे व जैन इबाद खान स्टारर 'जादू तेरी नजर' पर जुलाई तक चैनल का फैसला आ सकता है। बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप 10 से बाहर होकर 15वें नंबर पर आ चुका है। भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी सीरियल की टीआरपी उठने का नाम नहीं ले रही है।
