टीवी मसाला

Sreejita de-Michael blohm : श्रीजिता डे जर्मनी में लेगी बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम संग सात फेरे, सभी को भेजा इन्विटेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 06:37 PM IST

Sreejita de-Michael blohm : टीवी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे ( Sreejita de) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम ( Michael blohm) संग शादी करने का फ़ैसला कर लिया है। दोनों जल्द जर्मनी में 1 जुलाई को शादी करने वाले हैं।

Image

sreejita de and michael blohm getting married

Sreejita de-Michael blohm : टीवी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे( Sreejita de) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम( Michael blohm) संग शादी करने का फ़ैसला कर लिया है। दोनों जल्द जर्मनी में 1 जुलाई को शादी करने वाले हैं। श्रीजिता की शादी का इनविटेशन आ चुका है जिसमें लिखा है कि आप सभी श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम की शादी के लिए आमंत्रित हैं। हालांकि एक्ट्रेस की शादी में उनके खास दोस्त शामिल नहीं हो पाएंगे इस वजह से श्रीजिता उदास भी नजर आ रही है।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह जर्मनी में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है लेकिन एक तरफ वह अपने करीबी दोस्तों के न आने से उदास भी हैं। श्रीजिता अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है। वह दोनों ही उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं शादी में रश्मि देसाई के आने की उम्मीद है क्योंकि एक्ट्रेस लंदन में ही शूटिंग कर रही है।

आपको बता दें कि श्रीजिता के होने वाली पति माइकल ब्लोहम जर्मनी की एक कम्पनी में काम करते हैं और वहीं के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे थे और अब जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article