Soundarya auditioned for Shah Rukh Khan Movie: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। वो जिस फिल्म को हाथ लगा रहे हैं, उसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स लोगों को चौंका रहे हैं। जल्द ही उनकी मूवी डंकी बॉक्स ऑफिस पर आएगी और ताबड़तोड़ कमाई करेगी। इसके बाद शाहरख खान के खाते में कोई मूवी नहीं है लेकिन वो कई डायरेक्टर्स से बात कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने एक बड़े साउथ डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाने का मन बनाया है और जल्द ही वो अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सौंदर्या शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन भी दिया है।
Shah Rukh Khan के साथ एड फिल्म भी कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा
अदाकारा सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने कुछ वक्त पहले शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म की थी, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं। सुनने में आ रहा है किंग खान की अपकमिंग मूवी के मेकर्स उस एड फिल्म में शाहरुख-सौंदर्या की जोड़ी देखकर इस कदर खुश हुए हैं कि उन्होंने इन दोनों को फिल्म के लिए साइन करने का मन बनाया है। सौंदर्या शर्मा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दे दिया है और अगर मेकर्स को उनका ऑडिशन पसंद आया तो वो उसके लिए सौंदर्या शर्मा को साइन कर सकती हैं।
Shah Rukh Khan कर रहे हैं फैंस के लिए मूवीज
शाहरुख खान कुछ वक्त पहले वो फिल्में कर रहे थे, जो उन्हें पसंद आ रही थीं लेकिन अब उन्होंने ऐसी मूवीज करने का फैसला लिया है वो उनके फैंस को पसंद हैं। यही कारण है कि उनकी जवान और पठान ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म डंकी से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि किंग खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट सौंदर्या शर्मा की किस्मत बदल पाएगा या नहीं? वैसे आप किंग खान और सौंदर्या शर्मा को देखने के लिए उत्साहित हैं, या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।
