टीवी मसाला

Anupamaa से टीवी पर कमबैक करेंगी Smriti Irani, क्या अब शो से होगा रूपाली गांगुली का पत्ता साफ?

Smriti Irani Comeback on TV: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने या रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस और भाजपा नेता स्मृति ईरानी जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं और वो भी सीरियल अनुपमा से। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Smriti Irani Comeback in TV From Anupama

Smriti Irani Comeback on TV: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) इन दिनों अपने लीप को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स के फैसले के कारण अनुपमा में 15 साल का लीप दिखाया गया है, ऐसे में कहानी पूरी तरह से पलट गई है। लीप के बाद पुराने किरदारों ने अलविदा कहा तो नए कलाकारों ने शो में अपनी जगह बनाई। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जो फैंस के लिए सप्राइज़ है, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल में स्मृति ईरानी नजर आ सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरी खबर है क्या।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल अनुपमा (Anupamaa) से भाजपा नेता स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। आखरी बार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) साल 2009 में कॉमेडी शो में नजर आई थी जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कहकर राजनैतिक करियर पर ध्यान दिया। एक्ट्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं जिसके लिए उनके कामों को जनता द्वारा सरहाया गया था। हालांकि सूत्रों का कहना है की स्मृति अब टीवी पर वापसी करने का मन बना रही है और वो टॉप सीरियल अनुपमा के जरिए। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है और ना ही मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

बात दें स्मृति ईरानी ने सीरियल सास भी कभी बहु थी से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और बेहद ही कम समय में घर-घर मशहूर हुईं। इसी के साथ सीरियल में अलिशा प्रवीन, शिवम खजूरिया जैसे कई टीवी कलाकारों की एंट्री हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या स्मृति अपनी एंट्री से रूपाली गांगुली का नामों-निशान टीवी से मिटा देंगी या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article