टीवी मसाला

Exclusive" 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कंफर्म हुई बिल गेट्स की एंट्री, स्मृति ईरानी ने बताया सच

Bill Gates in KSBKBT 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स की एंट्री होने जा रही है। जी हाँ, इन रुमर्स को सच खुद स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ संग एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया। स्मृति ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने बिल गेट्स को कैसे शो में आने के लिए राजी किया।

Image

Image Source: Jio Hotstar/Instagram

Bill Gates in KSBKBT 2: एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दमदार कहानी ने इसए टीआरपी लिस्ट का राजा बना दिया है जो 'अनुपमा' को कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आया। इस सीरियल की चर्चा कल से देश नहीं बल्कि विदेश में होने लगी। रुमर्स उड़ने लगे थे कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स नजर आने वाले हैं। पहले तो ये खबर लोगों को फेक लगी लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत संग एक्सक्लूसिव बातचीत में स्मृति ईरानी ने सच्चाई बताई।

टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि मुझे आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के एक बेहद प्रभावशाली पहलू पर, हमारे बीच एक बेहद खास मेहमान आने वाले हैं। मैंने बिल गेट्स (Bill Gates) और उनके फाउंडेशन से अनुरोध किया कि यह एक बहुत ही पॉपुलर मंच है, कम्युनिकेशन का एक बहुत ही पसंदीदा माध्यम है। अगर वे साथ का कोई ऐसा तरीका खोज सकते हैं जिससे हम मैटरनल और स्वास्थ्य के मुद्दे का प्रचार-प्रसार कर सकें और करते रहें, तो हमें इस अवसर पर विचार करना चाहिए। मैं बहुत आभारी हूँ कि मेरा नेटवर्क और प्रोडक्शन हाउस, सभी कोलैबोरेशन के लिए उत्सुक थे। इसीलिए ये आपको बहुत जल्द पर्दे पर देखने को मिलेगा। पिछले दिन ही ये न्यूज इंटरनेट पर लीक हो गई थी और मेकर्स ने हिंट देते हुए प्रोमो भी शेयर किया था। देखना दिलचस्प होने वाला है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स कैसे किरदार निभाने वाले हैं।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में बिल गेट्स और स्मृति ईरानी वीडियो कॉल पर रिश्तों को लेकर बातचीत करेंगे। कहा तो ये भी गया था कि बिल गेट्स मिहिर और तुलसी को एक दूजे के प्रति प्यार को महसूस कराएंगे। कल ये भी रुमर्स उड़े थे कि सीरियल में हॉलिवुड एक्टर विल स्मिथ की एंट्री होगी। अब चाहे जो भी हो इस शो का बज बिल गेट्स की एंट्री के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article