टीवी मसाला

मृत्यु के बाद Siddhaanth Vir Surryavanshi का आखिरी पोस्ट वारयल, फैंस को दिया था खास मैसेज

Siddhaanth Vir Surryavanshi Last Instagram Post: टीवी कलाकार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्टर ने लोगों को सही समय पर खाना खाने की सलाह दी थी। एक्टर ने पोस्ट में लिखा था कि वो चाहें वर्कआउट कर रहे हों या फिर ऑफिस में काम; पौष्टिक खाना लेना नहीं भूलते हैं।

Image

मृत्यु के बाद Siddhaanth Vir Surryavanshi का आखिरी पोस्ट वारयल, फैंस को दिया था खास मैसेज

Siddhaanth Vir Surryavanshi Last Instagram Post: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सिद्दांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जिम में वर्कआउट कर रहे थे, जब उन्हें हार्ट अटैक आया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) इस हार्ट अटैक को सर्वाइव नहीं कर पाए और दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। बीते दिनों में कई एक्टर्स की हैवी वर्कआउट की वजह से मौत हुई है, जिस लिस्ट में अब सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का नाम भी शामिल हो गया है। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत के बाद एक बार फिर से इंटरनेट पर जिम और हैवी वर्कआउट को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग अपनी-अपनी राय शेयर कर रहे हैं।

इस बीच एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आखिरी पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फैंस को खास संदेश दिया था। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी इस पोस्ट में लोगों को खाने की अहमियत समझाते दिखे थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने पोस्ट में लिखा था कि वो चाहें कहीं भी क्यों न हों, वो शरीर के लिए जरूरी चीजें देना नहीं भूलते हैं। लोग सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का ये पोस्ट देखने के बाद सोच रहे हैं कि खाने-पीने का इतना ख्याल रखने वाला इंसान 46 साल की उम्र में कैसे सबको छोड़कर जा सकता है।|

आप सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आखिरी पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत से फैंस रह गए हैरान

एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर थे लेकिन उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया है। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को कुसुम और कसौटी जिंदगी के जैसी सुपरहिट सीरियल्स से लोगों के बीच पहचान मिली थी। ये सभी लोग सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत की खबर से परेशान हो उठे हैं। लोग लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं शेयर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article