टीवी मसाला

Shweta Tiwari ने ट्यूब टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में दिखाया ग्लैमरस लुक, 44 की उम्र में 24 की कन्या लगीं एक्ट्रेस

Shweta Tiwari Looks Glamorous In Latest Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में श्वेता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्यूब टॉप और शॉर्ट्स में बेहद ग्लैमरस लगीं।

Image

श्वेता तिवारी के लेटेस्ट वीडियो ने किया फैंस को हैरान

Shweta Tiwari Looks Glamorous In Latest Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी स्टारर 'कसौटी जिंदगी की' को खत्म हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वह फैंस के बीच प्रेरणा के नाम से जानी जाती हैं। श्वेता तिवारी को लेकर कहा जाता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, वह और भी हसीं और जवान होती जा रही हैं। ये बात कहीं न कहीं सच भी साबित होती है और इसका एक उदाहरण उनके लेटेस्ट वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ट्यूब टॉप और शॉर्ट्स में नजर आईं, जिसमें उनका लुक तारीफ के लायक लगा।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते खूब लाइमलाइट बटोर ली हैं। श्वेता तिवारी ने इस लुक को बेहद ग्लैमरस अंदाज में कैरी किया। एक्ट्रेस ने स्वैग के साथ वॉक की और उनकी मुस्कुराहट ने लुक में चार चांद लगा दिये। श्वेता तिवारी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "बस यूं ही...।" 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस का वीडियो देख लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हमेशा की तरह, तिवारी बेहद हॉट हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अहां, खूबसूरत। वाह।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड के नौजवानों का क्या होगा।" श्वेता तिवारी के वीडियो को अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब श्वेता तिवारी ने अपने ग्लैमरस लुक्स से लोगों को हैरान कर दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article