एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) चर्चा में छाए हुए हैं।खबरों के मुताबिक शरद और उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्टर ने साल 2019 में रिप्सी से शादी की थी। रिप्सी पेशे से फैशन डिजाइनर है। एक्टर ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। शरद ने कहा कि ये खबरें झूठी है। एक्टर ने कहा कि अगर आप मेरे घर में घुसेंगे तो अच्छा नहीं होगा। एक्टर ने कहा कि हम पर्दे पर किरदार निभाते हैं। लेकिन फैंस को पता होना चाहिए कि उन्हें कहां रुकना है। उन्हें हमारे पर्सनल स्पेस में बोलने की जरूरत नहीं है। ये इंसानियत की बात है। इसमें कोई एक्टर और नॉन एक्टर की तो बात नहीं हो रही हैं।
शरद मल्होत्रा की शादी में चल रही हैं दिक्कत
ये तो बहुत बेसिक बात है। अगर आप मेरे बारे में कुछ बोल रहे है तो पहले मुझसे पूछ ले। आपको मेरे घर के मुद्दों के बारे में बोलना का हक किसने दिया। ये मेरा पर्सनल स्पेस है। अगर कोई फिर से मेरे घर में घुसेगा तो मैं नहीं छोड़ूंगा। दरअसल रिपोर्ट्स में दांवा किया गया था कि शरद और रिप्सी के बीच में मनमुटाव चल रहा है। दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं जिसकी वजह से दोनों के पास समय नहीं है। रिप्सी ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था कि मेरे और शरद के बीच सब कुछ ठीक है। हम दोनों एक- दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।
शरद ने इससे पहले भी कहा था कि मेरे और रिप्सी के बीच सबकुछ ठीक है। हम दोनों भी अपने करियर में बिजी हैं। मैं बिल्कुल चाहता हूं कि मैं पिता बनूं। शरद ने रिप्सी से शादी करके फैंस को चौंका दिया था। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शरद ने अभी टीवी से ब्रेक लिया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रहे हैं।
