Shraddha Arya Hide Baby Bump: टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। बता दें कि कुंडली भाग्या अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने उठने लगी हैं। श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) ने राहुल नागल से 16 नवंबर 2021 को शादी की थी। ऐसे में शादी के 3 साल बाद लगता है यह जोड़ा माता-पिता बनने के सफर में है। पिछले महीने ये खबर उठी थी कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं क्योंकि उन्होंने कुंडली भाग्या से ब्रेक भी लिया था और वह थोड़ी हेल्दी भी नजर आ रही थीं। अब गणेश उत्सव के दौरान अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबर ने फिर जोर पकड़ लिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अभी हाल में ही गणपती बप्पा के दर्शन करने आई थीं। पूजा के लिए एक्ट्रेस ने बहुत ही सुन्दर पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई थी। जब मीडिया ने श्रद्धा को कैप्चर किया तो वह साड़ी के पल्लू से अपना पेट छुपाती नजर आ रही थी। फैंस की सबसे पहले नजर इसी पर गई और सभी अनुमान लगाने लगे की अभिनेत्री प्रेग्नेंट है। हालांकि खुद श्रद्धा आर्य ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
पिछले कुछ समय से श्रद्धा आर्या की प्रेग्नेंसी की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया है। खबरों की मानें तो श्रद्धा आर्या पिछले कुछ समय से कुंडली भाग्य के सेट पर शूटिंग नहीं कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने काम फिर से शुरू किया है। जैसे ही उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू की, शो के सेट पर मीडिया के आने पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई।"
