टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim ने खरीदी इतने करोड़ की लग्जरी कार, पत्नी Dipika Kakar को दी गिफ्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 03:44 PM IST

dipika kakar and shoaib ibrahim buy brand new BMW: ​दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब और ससुराल वालों के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब की मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी, तील साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी।

Image

dipika kakar and Shoib Ibrahim

Dipika Kakar Buy new BMW: शोएब इब्राहिम इन दिनों टीवी सीरियल अजूनी में नजर आ रहे हैं। साल 2022 की एंडिंग शोएब ने ग्रैंड तरीके से की। साल के अंत में अभिनेता शोएब इब्राहिम ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है और बताया कि यह विशेष गिफ्ट उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ के लिए है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब 31 दिसंबर 2022 की आखिरी रात दीपिका को पति शोएब से नए साल के लिए शानदार तोहफा दिया है। दोनों को अपनी न्यू ब्रांड कार के साथ देखा जासकता है। तस्वीर में शोएब को दीपिका के सिर पर किस करते देखा जा सकता है। वहीं अभिनेत्री के चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही है।

शोएब ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी नई कार के सामने पत्नी दीपिका के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका कक्कड़ की ये नई कार एक सफेद बीएमडब्ल्यू एक्स 7 है, जिसकी कीमत 1.18 करोड़ से 1.78 करोड़ रुपए तक है।

दीपिका कक्कड़ के लिए शोएब ने लिखा खास नोट

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम से यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा- 'साल 2022 की जर्नी सच में बहुत ही अच्छी रही, सबकी दुआएं हमारे साथ रहीं और आज हम यहां खड़े हैं, परिवार के साथ मिलकर इस बड़े से एडिशन को सेलिब्रेट कर रहे हैं, अपनी नई लग्जूरियस कार बीएमडब्ल्यू एक्स7 को घर लेकर जा रहे हैं, यह पल दुआओं, और खुशियों से भरा है, दीपिका, यह खास तुम्हारे लिए है, हर चीज के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।'

दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब और ससुराल वालों के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब की मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी, तील साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article