टीवी मसाला

Kushal Tandon के बर्थडे पर Shivangi Joshi ने पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए निकाला दिल का गुबार

Shivangi Joshi Showers Love On Kushal Tandon On His Birthday: टीवी के चर्चित एक्टर कुशाल टंडन का बीते दिन जन्मदिन था और इस खास मौके पर उन्हें फैंस से लेकर सितारों तक से खूब बधाइयां मिलीं। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी पोस्ट शेयर कर कुशाल टंडन पर खूब प्यार लुटाया।

Image

शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन के जन्मदिन पर शेयर की पोस्ट

Shivangi Joshi Showers Love On Kushal Tandon On His Birthday: टीवी के चर्चित एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुशाल टंडन ने कई टीवी शोज में काम किया है, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। कुशाल टंडन का बीते दिन 40वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक ने कुशाल टंडन (Kushal Tandon) पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात तो यह है कि शिवांगी जोशी ने भी पोस्ट शेयर कर कुशाल टंडन के लिए अपने दिल का गुबार निकाल दिया। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने कुशाल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए पोस्ट में लिखा, "कुशाल आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके अच्छे दिन और बेहतरीन साल की कामना करती हूं। ये साल आपको ढेर सारी खुशियां, सफलता और वो सबकुछ मिले जो आपका दिल चाहता है। आशा करती हूं कि ये साल आपका अच्छे अवसरों, बढ़ोत्तरी और खूबसूरत पलों से भरपूर हो जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आए। आपकी हर चीज की बेहतरी के लिए कामना करती हूं। और जाहिर है कि आपकी चीट मील इस साल और भी स्वादिश्त हो, क्योंकि अगर किसी ने उसे कमाया है तो वो आप हैं। आपको ढेर सारा प्यार।"

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के लिए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की इस पोस्ट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि दोनों को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि उनकी सगाई की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि एक्टर ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article