टीवी मसाला

Shivangi Joshi ने बहन की सगाई में कमर मटाककर जमाया रंग, खूबसूरती देख फैंस ले रहे हैं बलाएं

Shivangi Joshi Grabs Limelight As She Dance In Sister Sheetal Joshi Engagement: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी की बीते दिन सगाई थी, जिसमें रंग जमाने में शिवांगी जोशी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शिवांगी जोशी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

शिवांगी जोशी ने बहन की सगाई में जमकर किया डांस

Shivangi Joshi Grabs Limelight As She Dance In Sister Sheetal Joshi Engagement: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी अक्सर अपने अंदाज के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ टीवी पर दस्तक देने वाली हैं। उनके इस शो के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर इन दिनों शिवांगी जोशी फैमिली फंक्शन में बिजी हैं। बीते दिन शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की बहन शीतल जोशी की सगाई हुई, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।

शीतल जोशी (Sheetal Joshi) की सगाई से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज को देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्राइडमेड होने का पूरा-पूरा फर्ज निभाया। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बहन की सारी ड्यूटी तो निभाई ही, साथ ही धमाकेदार डांस करके सगाई में रंग भी जमा दिया। शिवांगी जोशी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के गाने 'गल्लां गूडियां' पर थिरकती नजर आईं। इस वीडियो में शिवांगी जोशी की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने अपनी बहन की सगाई में लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। शिवांगी जोशी की फोटोज देख लोग उनकी नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। वहीं शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी ने सगाई के खास मौके पर गाउन पहना था, जिसमें वह बिल्कुल प्रिंसेस लगीं। शिवांगी जोशी ने अपनी बहन और होने वाले जीजू की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्हें बधाइयां दीं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के करियर की बात करें तो उनका शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' सोनी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सीरियल 16 जून को रात 8:30 बजे टेलीकास्ट होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article