टीवी मसाला

Bade Ache Lagte Hain Naya Season: भाग्यश्री का भाई बन एंट्री मारेगा GHKKPM का ये एक्टर, TRP में मचेगी तबाही

GHKKPM This Actor To Play Bhagyashree Brother Role In Bade Ache Lagte Hain Naya Season: टीवी पर जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' दस्तक देने वाला है। इस सीरियल में हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' एक्टर की एंट्री हुई है जो भाग्यश्री के भाई का रोल अदा करेगा।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री

GHKKPM This Actor To Play Bhagyashree Brother Role In Bade Ache Lagte Hain Naya Season: टीवी की डेली सोप क्वीन एकता कपूर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर के 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। उनके इस शो को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। अभी तक सीरियल में कई नामी कलाकारों की एंट्री हो चुकी है, जिसमें मानसी श्रीवास्तव से लेकर आरुषि हांडा तक शामिल हैं। वहीं अब 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) से एक और टीवी एक्टर का नाम जुड़ा है, जो सीरियल में भाग्यश्री यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के भाई का किरदार अदा कर सकता है।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में कदम रखने वाला ये एक्टर पहले 'गुम है किसी के प्यार में' का हिस्सा भी रह चुका है। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि विहान वर्मा हैं, जिन्होंने मोहित का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के मेकर्स ने हाल ही में विहान को शो में कास्ट किया है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह सीरियल में शिवांगी जोशी के भाई का किरदार अदा कर सकते हैं जो भाग्यश्री और ऋषभ की प्रेम कहानी को नया आयाम देंगे। हालांकि इस मामले पर अभी तक विहान वर्मा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

कब शुरू होगा 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन'

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) की शुरुआत 16 जून से होने वाली है। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात के 8:30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को साथ देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article