टीवी मसाला

16 साल की उम्र में Shiny Doshi को मिला पिता से तिरस्कार, अपनी बेटी को बुलाया था वेश्या

Shiny Doshi Recalls Verbally Abused By Father: टीवी सीरियल 'पंड्या स्टोर' फेम एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि कैसे उनके पिता ने उन्हे 16 साल की उम्र में वेश्या बुलाया। सिर्फ यही नहीं क्यूंकी पिता मॉडलिंग करियर के खिलाफ थे तो बहुत बुरा भला भी कहा था।

Image

Shiny Doshi Recalls Verbally Abused By Father

Shiny Doshi Recalls Verbally Abused By Father: टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी इन दिनों अपनी पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में शाइनी दोशी को स्टार प्लस का सीरियल 'झनक'ऑफर हुआ था लेकिन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया। इससे पहले एक्ट्रेस ने सीरियल 'पंड्या स्टोर' (Pandya Store) से दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज किया था। इस बीच शाइनी दोशी सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट इंटरव्यू में पहुंची थी जहां उन्होंने अपने दिवगंत पिता के बारे में कई बड़े खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे 16 साल की उम्र में पिता ने उन्हे वेश्या बुलाया था।

टीवी हसीना शाइनी दोशी (Shiny Doshi) ने खुलासा किया कि कम उम्र में पिता ने उन्हे, भाई और मां को छोड़ दिया था। ऐसे में कम उम्र में शाइनी को काम करना पड़ा ताकि परिवार को आर्थिक तंगी से ना गुजरना पड़े। महज 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और प्रिंट शूट की दुनिया में कदम रखा था। इसी के साथ ये भी बताया कि कैसे से रात को देर तक काम करने के चलते एक्ट्रेस को पिता ने वेश्या बुलाया था। शाइनी के पिता को एक्ट्रेस का करियर बिल्कुल भी पसंद नहीं था जिसके चलते वो मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करते थे।

शाइनी दोशी ने ये भी कबूला कि वो अपने पिता को इस चीज के लिए कभी माफ नहीं कर पाईं। एक्ट्रेस का मानना है कि कुछ घाव इतने गहरे होते हैं कि उन्हें पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता। बता दें साल 2019 में अमरनाथ की यात्रा करते हुए एक्ट्रेस के पिता का देहांत हो गया था। साल 2013 शाइनी दोशी ने संजय लीला भंसाली का शो 'सरस्वतीचंद्र' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article