टीवी मसाला

यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप के बाद Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर का उड़ाया मजाक, ट्रोलर्स को दिखाई अकड़

Shilpa Shinde New Video: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने नए वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में शिल्पा ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और प्रोड्यूसर का मजाक उड़ाया है।

Image

shilpa shinde (photo credit- instagram)

Shilpa Shinde New Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 11 साल पहले प्रोड्यूसर संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इस बात का खुलासा खुद शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने किया। एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपने बकाया पैसे निकालने और कॉन्ट्रैक्ट विवाद से बाहर निकलने के लिए ये सब किया था। एक्ट्रेस अपने इस खुलासे के बाद चौतरफा आलोचना झेल रही हैं। शिल्पा पर 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने कार्रवाई की मांग भी की है। इसी बीच, अब एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तमाम ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए प्रोड्यूसर का मजाक उड़ाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुड़वां बेटों की मां Divyanka Tripathi ने Vivek Dahiya संग की छठी पूजा, मां-सास ने रखा हर रीति रिवाज का ध्यान)

    शिल्पा शिंदे ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

    शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस विवाद की आग में घी डालने का काम किया है। शिल्पा ने पहले तो ट्रोलर्स को जवाब दिया और फिर अपनी सेना की अकड़ भी दिखाई। शिल्पा अपने वीडियो में बार बार नाटक भी करती दिखीं, जिस वजह से उन्होंने लोगों का गुस्सा और भड़काने का काम किया है। वीडियो की शुरुआत में शिल्पा कटाक्ष मारते हुए कहती हैं कि उन्हें जल्द ही कानून के बारे में लोगों को ज्ञान देने के लिए एक व्लॉग शुरू करना पड़ सकता है। उन्होंने मजाक में कहा कि लोगों को 'ज्ञान' की जरूरत है और इसके लिए वह एक फ्री कोर्स भी शुरू करेंगी। शिल्पा यहीं नहीं रुकतीं। वह हंसते हुए कहती हैं, 'आपको मेरा दो दिन का कोर्स ज्वाइन करना पड़ेगा... डिस्क्रिप्शन बॉक्स में पेमेंट का लिंक भेज दूंगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Dipika Kakar की हुई इम्यूनोथेरेपी, अस्पताल से Shoaib Ibrahim ने पत्नी और पिता का दिया हेल्थ अपडेट)

      शिल्पा शिंदे ने यौन उत्पीड़न का दिया ज्ञान

      इसके बाद शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप का मतलब समझाया और इस विवाद से रेप-बलात्कार जैसे शब्दों को जोड़ने के लिए ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि यौन उत्पीड़न को जो हिंदी में वर्णन करके 'बलात्कार, बलात्कार, बलात्कार' और 'शारीरिक शोषण' बोल रहे हैं ना, तो मैं मोटा-मोटा बता दूं कि कानून में अगर मेरा को-एक्टर मुझे गंदे तरीके से छूता भी है और मुझे महसूस होता है कि वह गलत टच है, तो उसके खिलाफ भी मैं यौन उत्पीड़न का मामला कर सकती हूं। वो यौन उत्पीड़न के मामले में आता है।'

      शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर का उड़ाया मजाक

      शिल्पा ने आगे कुछ लोगों पर पैसे के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया और कहा, 'आपको तो असल में पैसे मिलते हैं, इसलिए ये आपकी रोजी-रोटी है। आप वो काम कर रहे हो तो प्लीज कीजिए, लेकिन सही तरीके से लीजिए।' इसके बाद वह उन लोगों का मजाक उड़ाती हैं, जो प्रोड्यूसर के लिए सहानूभूति दिखा रहे हैं। वह एक्टिंग करती हैं। वह कहती हैं, 'शायद इसलिए ही मुझे उस वक्त बोलने से मना किया गया था कि सच क्या है, वो मैं ना बोल दूं। लेकिन लोगों को वो भी बोलना पड़ेगा, जो उन लोगों ने मेरे साथ किया है। ' आखिर में शिल्पा शिंदे ने लोगों को जांच करने के लिए कहा और बताया कि उन्होंने एफआईआर कॉपी में लिखा था कि प्रोड्यूसर ने उनका हाथ पकड़ा और अपनी ओर खींचा था। शिल्पा यहां पर अपनी शिल्पा सेना की जिक्र करना नहीं भूलती हैं, जो उनका इस विवाद में सपोर्ट कर रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article