Shoaib Ibrahim Gave Health update Dipika Kakar And Father: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया था कि उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद से ही उनका हालत काफी खराब है। शोएब ने जब आखिरी बार अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया था, तब बताया था कि वह वेंटिलेटर पर हैं और एक्टर ने एक बार फिर पिता का हेल्थ अपडेट भी दिया है। इस बार शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim ) ने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के भी हेल्थ के बारे में बताया है। दीपिका की एक थेरेपी होनी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', AICWA की कार्रवाई पर आगबबूला हुईं Shilpa Shinde, विवाद के बीच शेयर किया ऐसा पोस्ट)
शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का दिया हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सबसे पहले पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ की बात की और बताया कि वह फिलहाल इम्यूनोथेरेपी करवा रही हैं। दीपिका की इम्यूनोथेरेपी अभी शुरू हुई है और चल रही है। आज मैं कोकिलाबेन अस्पताल आया हूं और पिछले कुछ घंटों से उनके साथ हूं। मैं उनकी इम्यूनोथेरेपी पूरी होने तक यहीं रहने की प्लानिंग बना रहा हूं। बीते दिनों खबर आई थी कि दीपिका की सर्जरी होगी। इस पर भी रिएक्शन देते हुए शोएब ने बताया कि दीपिका की कोई सर्जरी नहीं होगी। डॉक्टर्स की तरफ से अभी तक सर्जरी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने तीसरी बार गोदभराई की रस्म मनाकर फैंस का खींचा ध्यान, पति संग जमकर किया डांस)शोएब इब्राहिम ने पिता की हालत में आया सुधार
इसके आगे पिता की बात करते हुए शोएब ने कहा, 'पापा अब काफी बेहतर हैं। कुछ चीजें हैं, जिनमें समय लगेगा, जैसे कि उनकी बोलने की क्षमता और शरीर के सीधे हिस्से की ताकत। वे अपना हाथ हिला सकते हैं, लेकिन अभी उसे ठीक से उठा नहीं पा रहे हैं। हमें उनके ठीक होने की पूरी उम्मीद है। सबसे बड़ी बात ये है कि लंबे समय बाद आखिरकार मुझे पापा की आवाज सुनने को मिली। उनकी सांस की नली का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए डॉक्टरों ने एक वाल्व लगाया है जो उन्हें बोलने में मदद करता है। अब लगभग 10 दिनों के बाद, मैंने उन्हें फिर से बोलते हुए सुना। अब वे बोल रहे हैं, बातों को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं, मुस्कुरा रहे हैं, हंस रहे हैं और जब भी हम उनसे कुछ पूछते हैं तो साफ जवाब देते हैं।'
