स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है चर्चा में है। मेकर्स ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से रातोंरात बाहर कर दिया। शहजादा और प्रतीक्षा शो में अरमान और रुही का लीड रोल प्ले कर रहे थे। दोनों के शो से बाहर होने पर फैंस को झटका लगा था। शहजादा और प्रतीक्षा को रोहित पुरोहित और गर्विता सीधवानी ने रिप्लेस किया है। शहजादा और प्रतीक्षा के बाहर होने पर ये रिश्ता की पूरी स्टार कास्ट ने अपना-अपना रिएक्शन दिया। अब शहजादा और प्रतीक्षा के सपोर्ट में शिल्पा शिंदे उतरी है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ सीनियर एक्टर श्रुति उल्फत को लताड़ भी लगाई है।
शिल्पा का फूटा श्रुति उल्फत पर गुस्सा
शिल्पा ने श्रुति की आलोचना करते हुए कहा, सच्चाई जाने बिना किसा का पक्ष लेना सही नहीं है और आप लगातार दो लोगों की बुराई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्रुति जैसी सीनियर एक्टर न्यू कमर्स शहजादा और प्रतीक्षा के करियर की खत्म करने की बात क्यूंं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि नए एक्टर्स सेट पर नखरे दिखा सकते हैं क्योंकि उनसे बहुत काम करवाया जाता है।
आपको बता दें कि श्रुति ने शहजादा और प्रतीक्षा के बारे में कुछ भी बुरा नहीं बोला। लेकिन शिल्पा इस बात से नाराज हैं कि श्रुति इस तरह से टर्मिनेशन के बारे में खुलकर बोलेंगी तो इससे दोनों का करियर खराब होगा। इससे दोनों के करियर में मुश्किलें और बढ़ेंगी। शिल्पा शिंदे टीवी शो भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का रोल प्ले करती थीं। एक्ट्रेस का निर्मताओं के साथ झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्हें शो छोड़ना पड़ा। इसके अलावा एक्ट्रेस का मैडम सर के निर्मताओं के साथ भी झगड़ा हो गया था।
