टीवी मसाला

shehnaaz Gill Trolled: पैपराजी को एटीट्यूड दिखाने पर शहनाज गिल हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- स्टारडम आते ही घमंडी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2022, 02:30 PM IST

shehnaaz Gill Trolled Social Media: शहनाज गिल एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का रैपर एमसी स्क्वायर के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस का रूड एटीट्यूड लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Image

shehnaaz gill (credit pic: instagram)

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने नए सॉन्ग के प्रमोशन में बिजी है। एक्ट्रेस हाल ही में अपने गाने के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 पर पहुंची थी। उनके साथ पंजाबी रैपर और हसल 2 फेम एमसी सक्येर (MC Square) भी नजर आए। प्रमोशन के दैरान शहनाज और एमसी स्क्वायर ने पैपराजी को कई पोज दिए। एमसी सक्वायर का पहला गाना घनी सयानी (Ghani Saayani) हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने को यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शहनाज और एमसी के वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज एमसी से कहती हैं गाना गाओ, ये लोग सिर्फ फोटो लेने आए है। शहनाज का एटीट्यूड यूजर्स को काफी रूड लगा। इससे पहले भी शहनाज कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी है।

शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ये बहुत घमंडी हो गई। अपने आपको क्या समझती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा मतलब कुछ भी हां। तीसरे यूजर ने लिखा, शहनाज इतने गुस्से में क्यों लग रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि शहनाज गिल पहले से बहुत ज्यादा बदल गई है... बेकार बिहेव्यर हो गया है।

रूड बिहेवियर को लेकर ट्रोल हुईं शहनाज

शहनाज अपने एटीट्यूड के अलावा ड्रेस की वजह से भी ट्रोल हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि शहनाज ने तेजस्वी प्रकाश जैसी सेम ड्रेस पहनी है, बस दोनों के कलर अलग है। वीडियो में शहनाज ब्लू कलर के बॉडी फिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज ने कुछ दिन पहले अपने शो देसी वाइब पर आयुष्मान खुराना के सामने कहा था कि वो पहले की तरह अपने इमोशन दिखाने से बचती हैं। लोग लिखते थे कि मैं सिंपैथी के लिए कर रही हूं। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article