टीवी मसाला

Shefali Jariwala Dies: शेफाली के निधन के बाद पेट सिंबा को संभालते दिखे पराग त्यागी, दुख बांटने पहुंचे विकास गुप्ता

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Spotted With Pet Sima After Her Death: 'कांटा लगा...' गर्ल बनकर सबके दिलों में पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रहीं। शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में चल रहा है। वहीं उनके पति अपने पेट सिंबा के साथ घर के बाहर स्पॉट हुए।

Image

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद इस हालत में नजर आए पराग त्यागी

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Spotted With Pet Simba After Her Death: 'कांटा लगा...' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान कायम करने वाली शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी बीती रात अचानक तबीयत खराब हुई थी। लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने दम तोड़ दिया। उनके निधन से पति पराग त्यागी की मानो दुनिया उजड़ गई। बीती रात उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पत्नी की मौत से स्तब्ध नजर आए। वहीं अब पराग त्यागी का एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह शेफाली जरीवाला के पेट सिंबा के साथ नजर आए।

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पति पराग त्यागी का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। वीडियो में नजर आया कि पराग त्यागी के घर के पास एंबुलेंस खड़ी है। वहीं पराग त्यागी एक्ट्रेस के लाडले डॉगी सिंबा को संभालते नजर आए। वीडियो में पराग त्यागी के चेहरे पर मायूसियत छाई नजर आई। वहीं उनका दुख बांटने के लिए 'बिग बॉस 11' की चर्चित पर्सनालिटी विकास गुप्ता भी उनके घर पहुंचे। विकास गुप्ता और शेफाली जरीवाला की दोस्ती 'बिग बॉस 13' में काफी अच्छी हो गई थी। एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर वह उनके घर पहुंचे।

शेफाली जरीवाला के निधन से शोक में हैं फैंस

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के आकस्मिक निधन से लोग शोक में हैं। हर सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या था। बता दें कि शेफाली जरीवाला अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती थीं। तीन दिन पहले साझा की गई आखिरी तस्वीरों में भी शेफाली जरीवाला बेहद खुश और खूबसूरत नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article