Bigg Boss: काल की गर्त में समाए बिग बॉस के ये 7 सितारे, शेफाली जरीवाला के निधन ने पैरों तले खींची जमीन

Bigg Boss These Stars Are No More In World: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं जिनके निधन से लोगों को हैरान कर दिया। इस लिस्ट में जहां पहले प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला शामिल थे तो वहीं अब शेफाली जरीवाला का नाम भी जुड़ चुका है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 28 2025, 18:45 IST
'बिग बॉस' के ये स्टार्स कह गए दुनिया को अलविदाImage Credit : Instagram01 / 08

'बिग बॉस' के ये स्टार्स कह गए दुनिया को अलविदा

Bigg Boss These Stars Are No More In World: जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है और ये भी किसी को नहीं पता होता कि किसका जीवन कितना लिखा हुआ है। ये बात 'बिग बॉस' के कई सितारों के साथ भी साबित होती है, जिनकी आकस्मिक मौत ने लोगों को हैरान करके रख दिया। जहां पहले सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने लोगों के पैरों तले जमीन खींच ली थी तो वहीं अब शेफाली जरीवाला के निधन से लोग हैरत में हैं। लेकिन लिस्ट में उनके अलावा भी कई स्टार्स शामिल हैं।

जेड गूडी (Jade Goody)Image Credit : Instagram02 / 08

जेड गूडी (Jade Goody)

​'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकीं जेड गूडी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जेड गूडी ने 2009 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई थी।​

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)Image Credit : Instagram03 / 08

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

​टीवी के चर्चित एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन ने फैंस के पैरों तले जमीन खींच ली थी। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी।​

राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastava)Image Credit : Instagram04 / 08

राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastava)

​मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन साल 2022 में हुआ था। उनके निधन ने लोगों को हैरान कर दिया था। 58 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।​

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)Image Credit : Instagram05 / 08

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)

​प्रत्युषा बनर्जी ने 'बिग बॉस सीजन 7' में कदम रखा था। आनंदी के नाम से मशहूर हुईं प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या की थी, जिससे टीवी जगत को काफी झटका लगा था।​

स्वामी ओम (Swami Om)Image Credit : Instagram06 / 08

स्वामी ओम (Swami Om)

​स्वामी ओम 'बिग बॉस 10' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने व्यवहार के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थीं। स्वामी ओम ने 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोविड-19 और लकवे के कारण उनका निधन हुआ था।​

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat)Image Credit : Instagram07 / 08

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat)

​सोनाली फोगाट ने साल 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह सीजन 14 में नजर आई थीं, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनके निधन की वजह पहले तो दिल का दौरा बताई गई, वहीं बात में ड्रग्स ओवरडोज का मामला भी सामने आया था।​

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala)Image Credit : Instagram08 / 08

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala)

शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें अंधेरी के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां भर्ती करने से पहले ही शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!