टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: आई मिस तुनिषा! वो होती तो... जेल से निकलकर Sheezan Khan ने जताया प्यार कह दी ये बड़ी बात

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 6, 2023, 12:50 PM IST

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस के मुख्य आरोपी माने जा रहे एक्टर शीजान खान को करीब 70 दिनों के बाद थाने की सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा किया गया है। जेल से बाहर निकलकर शीजान ने एक एक्सक्यूजिव इंटरव्यू में अपना हाल-ए-दिल बयां किया और बताया कि वे तुनिषा को कितना ज्यादा याद रहे हैं।

Image

sheezan khan out on bail amidst tunisha sharma suicide case

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) बीते 2 महीनों से थाने की सेंट्रल जेल में कैद थे। शनिवार शाम उन्हें तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आत्महत्या केस में जमानत मिल गई। 70 दिनों के बाद जेल से बाहर आए शीजान मां और बहनों को देख बिलक बिलकर रो पड़े। अली बाबा फेम शीजान पर को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि केस की जांच अभी तक चल रही है, और जल्द ही तुनिषा शर्मा को इंसाफ मिलने की उम्मीद है।

20 साल की तुनिषा ने कम उम्र में ही अच्छा नाम कमा लिया था। तुनिषा और शीजान दोनों ही सोनी सब के अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में साथ काम करते थे। और तुनिषा ने शो के सेट पर ही आत्महत्या की थी। बता दें कि शीजान और तुनिषा बीते कुछ समय से रिलेशनशिप में थे, और तुनिषा की मौत के 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। एक्ट्रेस की मौत के पीछे शीजान के मुख्य आरोपी होने का यही कारण है।

शीजान का एक्सक्यूजिव इंटरव्यू

बॉम्बे टाइम्स को दिए खास इंटरव्यू में शीजान ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया। शीजान ने बताया कि कैसे उन्हें 70 दिनों के बाद जेल से बाहर आने पर आजादी का असल मतलब समझ आया है। और शीजान उस पल, उन आंसुओं और खुशीयों को कभी नहीं भूल सकते जो उन्हें जेल से निकलते वक्त अपनी मां और बहनों की आंखों में देखने को मिली थी।

तुनिषा को याद कर रहे शीजान

इंटरव्यू में शीजान ने ये भी साफ किया कि, कैसे परिवार का साथ ही उनके लिए इस वक्त सबसे जरूरी और बेशकीमती है। ‘इस वक्त मुझे सिर्फ अपनी मां की गोद में सिर रखकर सोना है, घर का बना खाना खाना है और अपने भाई-बहनों के साथ समय बिताना है’
sheezan khan misses tunisha sharma

Instagram: sheezan khan misses tunisha sharma

25 दिसंबर को तुनिषा की मौत के बाद से ही शीजान जेल में कैद थे। तुनिषा के बारे में पूछे जाने पर शीजान ने कहा, ‘मैं तुनिषा को बहुत याद करता हूं और अगर आज वो जिंदा होती तो मेरे लिए जरूर लड़ रही होती।’

शीजान की बहन ने जताई खुशी

शीजान खान की बहन एक्ट्रेस फलक नाज़ ने 2 महीने बाद भाई के जेल से बाहर आने पर अपनी खुशी जाहिर की। फलक ने कहा कि, ‘हम बहुत खुश हैं कि शीजान आखिरकार जेल से बाहर आ ही गया। और हम उन लोगों के बहुत शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया’।
falaq naaz shows her gratitude after brother's bail

falaq naaz shows her gratitude after brother's bail

इसी के साथ शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने भी खुशी जताई और कहा कि कैसे महीनों से अलग रहे परिवारों को मिलते देख खुशी की लहर दौड़ उठती है। बता दें कि शीजान पर दर्ज FIR की सुनवाई 9 मार्च को हाई कोर्ट में होनी है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article