Tunisha Sharma and Sheezan Khan: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया है। उनकी आत्महत्या की वजह फिलहाल शीजान खान (Sheezan Khan) के साथ हुए उनके ब्रेकअप को ही बताई जा रही है। पुलिस ने एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से ही शीजान खान को हिरासत में लिया हुआ है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस बीच तुनिषा शर्मा की मां समेत पूरे परिवार ने शीजान खान पर ही एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद शीजान खान की मां और बहन फलक नाज ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने शीजान खान के पक्ष में कई सबूत पेश किए हैं।
हालांकि शीजान खान और तुनिषा शर्मा के ब्रेकअप को लेकर काफी बवाल मचा है। बीते दिन फलक नाज ने कहा, दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है, वहीं उनकी वकील ने कहा दोनों का ब्रेकअप आत्महत्या से 15 दिनों पहले ही हुआ है। अब शीजान खान की बहन फलक नाज ने एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया है कि दोनों को ब्रेकअप म्यूचुअल हुआ था। आइए जानते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा है।
'आपसी सहमती से हुआ था ब्रेकअप'
शीजान खान की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक के बाद एक कई सवाल पूछे जा रहे थे, काफी शो-शराबा था। इस वजह से मैं तुनिषा शर्मा और शीजान खान के ब्रेकअप को लेकर एक बार फिर अपनी बात रखना चाहती हूं। दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमती से हुआ था, दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने डिसाइड किया कि हम रिलेशनशिप के बारे में भविष्य में सोचेंगे। इस बात की सच्चाई तुनिषा और शीजान की चैट मे हैं, जो पुलिस के पास पहले से ही है।'
शीजान की जमानत के लिए दी अर्जी
शीजान खान के वकील वकील शैलेंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया, 'हमने जमानत की अर्जी पेश की है इसकी सात जनवरी को सुनवाई होगी। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने और सुनवाई करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।' बता दें कि तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में फिलहाल कई अपडेट सामने आ रहे हैं।
