Bekaaboo goes Off Air: एक्टर शालीन भनोट इन दिनों शो बेकाबू शो में नजर आ रहे हैं। एक्टर शो में रानव का किरदार निभा रही हैं। शो में एक्टर राक्षस का किरदार निभा रहे हैं। शालीन भनोट को रानव के किरदार में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। शो में रानव और ईशा की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। ईशा सिंह शालीन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
शालीन एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिलों में पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि शालीन और ईशा का शो ऑफ एयर होने वाला है। शालीन भनोट ने शो के ऑफएयर होने पर चुप्पी तोड़ी है।
क्या शालीन का शो होने वाला है ऑफ एयर?
एक्टर ने कहा, नहीं, ये सब अफवाह है। शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ समय पहले ही वूट पर शो नंबर वन रैकिंग पर था। इसका मतलब है कि दर्शकों को शो पसंद आ रहा है। शो कभी न कभी ऑफ एयर होगा ही। लेकिन अभी मेरा शो अच्छा चल रहा है। बेकाबू में परी और राक्षस की कहानी की लव स्टोरी को दिखाया गया है।
शालीन की नई वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का पोस्टर रिलीज हो गया है। अविनाश में शालीन पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले कर रहे है। पुलिस के रोल में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। अविनाश में रणदीप हुड्डा लीड रोल में है। एक्टर को नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। शालीन ने कहा कि वो पिछले 2 साल से इस वेब सीरीज की तैयारी कर रहे थे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है।
शालीन को बिग बॉस 16 से घर-घर में दोबारा पहचान मिली। भले ही एक्टर ने शो नहीं जीता। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी फिर से बढ़ गई। बिग बॉस के बाद एक्टर की लाइफ एक बार फिर पटरी पर आ गई।
