टीवी मसाला

'वो समय के साथ नहीं...' लड़कियों पर Mukesh Khanna के भद्दे बयान पर ललित परिमू ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Lalit Parimoo On Mukesh Khanna Statement: मुकेश खन्ना ने कुछ समय पहले लड़कियों पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। अब इस पर एक्टर ललित परिमू ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

lalit parimoo-mukesh khanna (photo credit- instagram)

Lalit Parimoo On Mukesh Khanna Statement: एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयान की वजह से विवादों में फंस जाते हैं। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने कुछ साल पहले ही महिलाओं पर बयान दिया था, जिस पर काफी हल्ला हुआ था। मुकेश खन्ना ने साफ कहा था कि अगर कोई लड़की लड़के से कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ इंटीमेट होना चाहती हूं तो वो लड़की धंधा करती है। मुकेश अपने इस बयान पर खूब ट्रोल हुए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने जमकर लताड़ लगाई थी और अब शक्तिमान के एक्टर ललित परिमू (Lalit Parimoo) ने इस बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि मुकेश 50-60 साल पुराने जमाने में जी रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai से Himanshi Parashar का कटा पत्ता? अब ये एक्ट्रेस करेगी Rishita Kothari को रिप्लेस)

    ललित परिमू ने मुकेश खन्ना के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    एक्टर ललित परिमू ने सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने मुकेश खन्ना के पुराने बयान पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मुकेश जी को तो नहीं कहूंगा, लेकिन इस मामले में मुकेश जी पिछली पीढ़ी हैं। आज तो 10 लड़कियों में से शायद ऐसा कह सकती हैं। माहौल इतना बदल गया है कि ऐसा कह सकती हैं। महिलाओं के अंदर आज के समय में खासकर पढ़ी-लिखी, पैसा कमाने वाली इंटिमेसी में डिमांड करने वाली लड़कियों की कीमत बढ़ गई है। अब वो मासूम लड़कियां कहां जा रही हैं? अधिक शर्मीली और छुई मुई महिला की छवि अब सामान्य नहीं रही। इसका मतलब यह नहीं है कि वह कुछ गलत कर रही हैं। वह बस एक महिला के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग कर रही हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के शो में होगी 8 पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री, मेकर्स ने बनाई तगड़ी प्लानिंगBigg Boss 20 Update: सलमान खान के शो में होगी 8 पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री, मेकर्स ने बनाई तगड़ी प्लानिंग)
    mukesh khanna

    mukesh khanna (photo credit- instagram)

    वे समय के साथ नहीं- ललित परिमू

    ललित परिमू ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'अमेरिका और यूरोप में जहां औरत के आजादी पर इतनी बात हुई, जहां औरत ऑर्गेज्म तक बात करती हैं, उसको अगर इंटीमेसी में संतुष्टि नहीं मिलती है तो वह पुरुष से अपने रिश्ते तक तोड़ लेती है। अब जहां ऐसा कल्चर आ चुका है, तो वहां ये सब बहुत छोटी बात है। अब ये मुकेश जी के विचार हैं। वह ऐसा सोचते हैं तो ठीक है, उसमें क्या कर सकते हैं, लेकिन वह समय के साथ नहीं चल रहे हैं।'

    50-60 साल पहले जी रहे हैं- ललित परिमू

    उन्होंने आगे कहा कि मुकेश जी के बयान के मतलब ये भी है कि अगर वह लाइफ में किसी महिला से संबंध बनाएं तो उन्हें ऐसी महिला की इच्छा होगी, जो ऐसी बिल्कुल न हो। आपके मन एक छवि होती है ना महिला की। उनके मन में जो छवि है वो अलग तरह की महिला की है। वो शायद अभी भी 50 या 60 साल पहले वाली भारतीय महिला, भारतीय मध्यम वर्ग की पढ़ी-लिखी महिला को देख रहे हैं।'
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article