टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai से Himanshi Parashar का कटा पत्ता? अब ये एक्ट्रेस करेगी Rishita Kothari को रिप्लेस

Seher Hone Ko Hai Makers Approached Yesha Rughani: टीवी सीरियल सहर होने को है को ऋषिता कोठारी छोड़ने वाली हैं। अब मेकर्स ने सहर के रोल के लिए एक नई एक्ट्रेस को अप्रोच किया है।

Image

himanshi parashar-Seher Hone Ko Hai-Yesha Rughani (photo credit- instagram)

Seher Hone Ko Hai Makers Approached Yesha Rughani: टीवी सीरियल सेहर होने को है (Seher Hone Ko Hai) अपनी कास्टिंग की वजह से काफी चर्चा में बना हुआ है। शो को वाही विज छोड़ चुकी हैं और अब सीरियल की लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) भी अपने आखिरी दिनों की शूटिंग कर रही हैं। सीरियल में ऋषिता सहर के रोल में दिखाई दे रही हैं। मेकर्स इन दिनों नई सहर की तलाश में जुटे हुए हैं। बीते दिनों कहा जा रहा था कि सीरियल में हिमांशी पाराशर सहर के रोल में दिखाई दे सकती हैं। उनका नाम कंफर्म माना जा रहा था, लेकिन अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के शो में होगी 8 पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री, मेकर्स ने बनाई तगड़ी प्लानिंग)

    सहर होने को है में एंट्री लेंगी येशा रूघानी

    टीवी सीरियल सहर होने को है में 6 साल का लीप आने वाला है। दावा है कि मेकर्स इसी लीप के सहारे ऋषिता कोठारी के रोल को खत्म कर देंगे और फिर नई कहानी के साथ शो में नई सहर दिखाई देंगी। अब तक इस रोल के लिए कोई एक्ट्रेस कंफर्म नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार अलग अलग एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं और अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस येशा रूघानी का नाम जुड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने सहर के रोल के लिए येशा रूघानी को अप्रोच किया है और हिमांशी पाराशर की एंट्री अब शो में नहीं हो रही है। इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, येशा रूघानी ने आखिरी शो रब से है दुआ किया था और ये शो मुस्लिम बैकग्राउंड पर आधारित था। ऐसे में येशा को इस तरह के शो का पहले से एक्सपीरियंस है और इसी वजह से एक्ट्रेस को शो में लेने की प्लानिंग मेकर्स बना रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde संग कैटफाइट के बीच Hina Khan ने फैंस को दी चेतावनी, बोली, 'नीचे नहीं गिरना')
    seher hone ko hai

    seher hone ko hai (photo credit- instagram)

      इन एक्ट्रेसेस के नाम आ चुके हैं सामने

      बता दें कि सीरियल में सहर के रोल के लिए अब तक कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ चुके हैं। बीते दिनों कहा जा रहा था कि मेकर्स ने शिवांगी जोशी और आशी सिंह को इस रोल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन आशी सिंह ने साफ कर दिया था कि उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया है। इसके बाद मल्लिका सिंह और भाविका शर्मा का नाम भी सामने आया था। भाविका शर्मा को सीरियल के सेट पर स्पॉट किया गया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article