टीवी मसाला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 11:24 PM IST

शैलेश लोढ़ा ने कुछ समय पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि शैलेश लोढ़ा ने शो को अचानक से क्यों छोड़ा दिया? अब इस मामले में खुद शैलेश लोढ़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

shailesh lodha (image: instagram)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों को बेहद पसंद है। शो के हर कैरेक्टर की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। जब शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ा था। उस समय उनके फैंस काफी निराश हुए थे। इस शो से शैलेश लोढ़ा को घर -घर में पहचान मिली थी। शैलेश लोढ़ा के जाने के बाद शो में तारक मेहता का किरदार सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) निभा रहे हैं। आज भी दर्शक पुराने मेहता जी को देखना चाहते हैं। इसके अलावा फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा क्यों छोड़ा? अब इस सवाल का जवाब खुद शैलेश लोढ़ा ने दिया है। शैलेश ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

शैलेश लोढ़ा ने सिद्धार्थ कनन को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, हम भारतीय इमोशनल होते हैं इसलिए किसी भी चीज से जुड़ाव होना स्वाभाविक बात है। मैं खुद को इमोशनल इडियट कहूंगा। मैं सेंटिमेंटल फूल हूं। अगर आप किसी शो के साथ पिछले 14 साल से काम कर रहे हैं, तो जुड़ाव होना स्वाभाविक है।

शैलेश ने कहा, 'कुछ तो मजबूरियां रही होंगी'

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि फिर आपने शो छोड़ने का फैसला क्यों लिया। इसके जवाब में शैलेश लोढ़ा ने कहा, कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा देखिए ऐसा नहीं है कि कभी कहूंगा नहीं, कहूंगा जरूर बस सही वक्त आने दीजिए। कहूंगा जरूर की मेरी क्या मजबूरियां रही थी। शैलेश ने अपने इंटरव्यू में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा मैंने कपिल की कॉमेडी को फूहड़ नहीं कहा था। मैंने उस शो के पूरे सेगमेंट को फूहड़ कहा था। कपिल एक शानदार कॉमेडियन हैं। मैं उनके शो पर गया था। मेरी उनके साथ अच्छी इक्वेशन है।

शैलेश लोढ़ा के जाने के बाद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था, हमने तारक मेहता का काफी इंतजार किया। लेकिन वो आपस नहीं आने चाहते थे। ऐसे में शो को आगे बढ़ाने के लिए हमें किसी और को वो कैरेक्टर देना होता।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article