बॉलीवुड

Ranbir - Alia : आलिया के घर इस दिन आएगा नन्हा मेहमान! मासी शाहीन के बर्थडे से जुड़ा है खास कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 10:33 PM IST

Alia Bhatt Delivery Date: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आने वाले नेन्हा मेहमान को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट नजदीक आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना खास ख्याल रख रही हैं।

Image

ranbir kapoor and alia bhatt (Credit pic: instagram)

Alia Bhatt Delivery Date: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल अपने आने वाले बच्चों को लेकर काफी एक्साइटेड है। प्रेग्नेंसी के बाद से आलिया सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया की डिलीवरी डेट नवंबर महीने में है। हालांकि सही डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आलिया की प्रेग्नेंसी डेट 20 से 30 नवंबर के बीच हो सकती हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट आलिया की बहन शाहीन के बर्थडे के आसपास है। शाहीन का जन्मदिन 28 नवंबर को आता है। ऐसी जानकारी है कि इस बार परिवार में दो लोगों का बर्थडे साथ में सेलिब्रेट होगा।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने डिलीवरी के लिए मुंबई का एचएन रिलायंस अस्पताल बुक किया है। एक्ट्रेस ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर संग क्यूट फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। आलिया और रणबीर के बेबी का इंतजार पूरा कपूर खानदान बेसब्री से कर रहा है। आलिया ने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। वो अपना खास ख्याल रख रही हैं। रणबीर भी इस समय अपनी पत्नी को अकेले नहीं छोड़ना चाहते हैं।

एक्टर ने अपने काम से बेक्र लिया हुआ है। हाल ही में रणबीर और आलिया की दीपावली की तस्वीरें वायरल हुई थी। कपल ने अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया। रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ब्रह्मास्त्र एक ट्राइलॉजी फिल्म है। अभी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ है। ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। फिल्म में देव के किरदार को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। फैंस का दावा था कि ब्रह्मास्त्र में देव का किरदार केजीएफ स्टार यश निभाएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इन खबरों को गलत बताया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article