Seher Hone Ko Hai To off Air Soon Due To This Reason: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ सम्थान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्थ सम्थान इन दिनों सीरियल 'सहर होने को है' में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह ऋषिता कोठारी के साथ मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। यूं तो सीरियल में पार्थ सम्तान और ऋषिता कोठारी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था। साथ ही इसकी कहानी भी दर्शकों का दिल जीत रही थी। लेकिन अब सीरियल 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी के शो पर तीन महीने में ही ताला लगने वाला है।
पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी स्टारर 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) से जुड़ी इस खबर ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि गिरती टीआरपी को देखते हुए चैनल ने ये फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस हिसाब से चैनल और मेकर्स को 'सहर होने को है' से उम्मीद थी। उस उम्मीद पर शो खरा नहीं उतर पाया है। शो की कम टीआरपी को देख चैनल ने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालांकि पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी के शो के बंद होने की खबर की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि सीरियल का आखिरी एपिसोड मार्च में रिलीज हो सकता है।
'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) सीरियल में जहां पार्थ सम्थान ने माहिद का किरदार अदा किया था तो वहीं ऋषिता कोठारी ने सहर का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी का ये डेब्यू शो है, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं सहर और माहिद की जोड़ी ने भी लोगों का प्यार लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस टीवी सीरियल के जरिए ही एक्ट्रेस माही विज ने भी लंबे वक्त बाद छोटे पर्दे पर वापसी की थी। उन्होंने इस शो में कौसर का रोल अदा किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस सीरियल की हालत सुधरती है या फिर गिरती टीआरपी देख मेकर्स इसपर जल्द ताला लगाते हैं।
