रिलीज से पहले ही डब्बा गोल हुए ये TV शोज, मेकर्स के अरमानों पर पानी फेर चैनल ने बंद की दुकान

TV Shows Shelved Or Delayed Before Release: टीवी के कई सीरियल्स ऐसे हैं जिन्हें चैनल ने रिलीज से पहले ही या तो ठंडे बस्ते में डाल दिया या फिर उसे लटका दिया। इस लिस्ट में "मौनरागम' से लेकर अबरार काजी और प्रियांशी यादव स्टारर 'पवित्र रिश्ता' तक शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 6 2026, 13:07 IST
इन टीवी शोज पर रिलीज से पहले ही चली कैंचीImage Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages01 / 08

इन टीवी शोज पर रिलीज से पहले ही चली कैंची

TV Shows Shelved Or Delayed Before Release: बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों के बारे में सुना है, जिन्हें ऐलान करने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस लिस्ट में 'तख्त' से लेकर सलमान खान और करण जौहर की मूवी तक शामिल है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन टीवी शोज से रूबरू कराएंगे, जिनका रिलीज से पहले ही चैनल ने बंटाधार कर दिया। इस लिस्ट में 'मौनरागम' से लेकर 'खूबसूरत' तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर-

रजत टोकस और मुग्धा चापेकर स्टारर शो Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages02 / 08

रजत टोकस और मुग्धा चापेकर स्टारर शो

'पृथ्वीराज चौहान' में मुग्धा चापेकर और रजत टोकस की जोड़ी ने खूब धूम मचाई थी। इसके बाद दोनों साथ में एक और सीरियल में नजर आने वाले थे। लेकिन रिलीज से पहले ही उनका शो बंद हो गया।

मौनरागम (Mounragam)Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages03 / 08

मौनरागम (Mounragam)

शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा एक बार फिर से साथ में छोटे पर्दे पर लौटने के लिए तैयार थे। उनके इस शो 'मौनरागम' के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर थी। लेकिन मेकर्स ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

खूबसूरत (Khoobsurat)Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages04 / 08

खूबसूरत (Khoobsurat)

कलर्स टीवी पर 'खूबसूरत' रिलीज होने वाला था, जिसमें येशा हरसोरा, फरमान हैदर और ट्विंकल अरोड़ा मुख्य भूमिका अदा करने वाले थे। इस शो का प्रोमो भी रिलीज हो गया था। लेकिन इसके बाद भी चैनल ने टीवी शो पर कैंची चला दी।

कभी-कभी इत्तेफाक से 2 (Kabhi Kabhi Ittefaq Se 2)Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages05 / 08

कभी-कभी इत्तेफाक से 2 (Kabhi Kabhi Ittefaq Se 2)

येशा रुघानी स्टारर 'कभी कभी इत्तेफाक से' के पहले सीजन के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन को भी टीवी पर रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन प्लानिंग के बाद शो कभी भी टीवी तक नहीं पहुंच पाया।

ये प्यार निभाएंगे हम (Yeh Pyaar Nibhayenge Hum)Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages06 / 08

ये प्यार निभाएंगे हम (Yeh Pyaar Nibhayenge Hum)

स्टार प्लस के लिए टीवी शो 'ये प्यार निभाएंगे हम' की प्लानिंग जोरों-शोरों पर हुई थी। शो के लिए कलाकारों को भी तय कर लिया गया था। लेकिन इसके बाद भी ये सीरियल छोटे पर्दे पर कभी रिलीज नहीं हो पाया।

तेरा इश्क नचाए (Tera Ishq Nachaye)Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages07 / 08

तेरा इश्क नचाए (Tera Ishq Nachaye)

जीटीवी पर 'तेरा इश्क नचाए' सीरियल रिलीज होने वाला था। इस सीरियल को बालाजी टेली फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा था। लेकिन रिलीज से पहले ही इस शो का बंटाधार हो गया।

पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta)Image Credit : Instagram, IMDb, Fan Pages08 / 08

पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta)

अबरार काजी और प्रियांशी यादव स्टारर 'पवित्र रिश्ता' का भी रिलीज से पहले ही भट्टा बैठता नजर आ रहा है। शो को दिये गए वक्त के हिसाब से लेट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसका पायलट एपिसोड चैनल को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से मेकर्स को इसमें सुधार करने के लिए कहा गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!