टीवी मसाला

Exclusive: संचिता उगले की मौत से शोक में डूबे Abrar Qazi, बोले- मैं उसके पुराने मैसेज देखे और...

Exclusive Abrar Qazi On Sanchita Ugale Death: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने बीते 14 जून को खुदकुशी कर ली। उनकी मौत से एक्टर अबरार काजी को झटका लगा है।

Image

संचिता उगले की मौत पर अबरार काजी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Abrar Qazi On Sanchita Ugale Death: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले ने नालासोपारा स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली। संचिता उगले के निधन से फैंस ही नहीं इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। एक्ट्रेस की मौत के सिलसिले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि संचिता के पास से पुलिस को कोई भी नोट नहीं मिला। वहीं उनके कई को-स्टार्स ने बताया कि संचिता उगले (Sanchita Ugale) बहुत ही पॉजिटिव इंसान थीं और हमेशा हंसती मुस्कुराती रहती थीं। संचिता उगले की मौत ने 'कुमकुम भाग्य' में उनके को-स्टार रह चुके अबरार काजी को भी झटका दिया है। अबरार काजी ने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत में बताया कि वह इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की तरह इंडस्ट्री की भेंट चढ़ीं Sanchita Ugale? चचेरे भाई ने सामने आकर किए शॉकिंग खुलासे

    संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत से अबरार काजी (Abrar Qazi) का दिल टूट गया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "किसी ने मुझे फोन करके इसकी जानकारी दी। मुझे लगा ये सच नहीं होगा। मुझे लगा कि शायद संचिता के साथ कुछ हुआ है और वो अभी भी अस्पताल में है। लेकिन जब हमारे कलीग्स और दोस्तों की ओर से ग्रुप में मैसेज आने लगे तो मुझे एहसास हुआ कि ये खबर सच है। सच में मैं हैरान था। सच बताऊं तो मैं अपने सीन भी शुरुआत में सही से नहीं कर पा रहा था। वो बहुत ही प्यारी और अच्छी लड़की थी। वो एक शानदार एक्ट्रेस है। मुझे कभी भी ये नहीं लगा कि वो नाखुश है या किसी चीज से गुजर रही है। जितना मैं उसे जानता हूं, मैं ये कभी कल्पना नहीं कर पाया सपने में भी कि वो कुछ ऐसा कर सकती है। ये बहुत ही दुखद है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सोएंगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे', Sanchita Ugale के सुसाइड के बाद Aanchal Khurana ने बताया इंडस्ट्री का घिनौना सच

      Sanchita Ugale की मौत पर अबरार काजी ने तोड़ी चुप्पी

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      संचिता उगले (Sanchita Ugale) के बारे में बात करते हुए अबरार काजी (Abrar Qazi) ने आगे कहा, "एक पल के लिए भी मुझे कभी ये महसूस नहीं हुआ कि वो मुश्किल में है। वो हमेशा मुस्कुराती थी, चिंतामुक्त रहती थी और जिंदगी से भरी हुई थी। मुझे नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ और कैसे हुआ। मैं भी ये समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर क्या गलत गया।" अबरार काजी ने बताया कि वह संचिता के पुराने मैसेज देख रहे थे। एक्टर ने कहा, "मैं बल्कि उसके पुराने मैसेज ही देख रहा था कुछ वक्त पहले। उसने मेरे जन्मदिन पर मुझे शुभकामनाएं दी थीं। ये मेरे लिए बहुत हैरान करने वाला है और मैं इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं।" अबरार काजी ने एक्टर्स के साथ-साथ हर एक इंसान को सलाह दी कि जो कोई तनाव, इमोशनल दबाव से गुजर रहा है वो अपने दोस्तों, परिवार और कलीग्स से बात करे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article