टीवी मसाला

दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं Sana Khan, बिग बॉस स्टार ने प्रेग्नेंसी अनाउंस कर जारी की खुशी

Sana Khan Second Pregnancy announcement: बिग बॉस 6 से फेम हासिल करने वाली सना खान ए आज सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। बता दें की सना खान दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sana Khan Second Pregnancy announcement

Sana Khan Second Pregnancy announcement: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 6 का हिस्सा रहीं सना खान ने अपने बेबाक अंदाज और गैलरस लुक से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके अलावा सना खान ने स्लामना खान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। हालांकि आज के समय में सना खान (Sana Khan) इस ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। जी हाँ! बिग बॉस स्टार ने मनोरंजन की दुनिया को छोड़ दिया है और वह पूरे तरीके से धर्म की राह पर चल पड़ी है। खैर इस बीच आपको बता दें की सना खान दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

बिग बॉस 6 (Bigg Boss 6) फेम सना खान (Sana Khan) और उनके पति अनस सैयाद ने इंस्टाग्राम पे एक सुन्दर वीडियो साझा कर अपने दूसरी बात माता-पिता बनने के बारे में फैंस को बताया है। वीडियो शेयर कर सना खान ने लिखा "अल्लाह की दुआ से हमारी तीन की फेमली चार होने वाली है। हमारा नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो में आगे लिखा है कि "अल्लाह हम अपने आने वाली संतान का वेलकम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।" बता दें की सना खान का पहले भी एक बेटा है जिसका नाम 'सैयद तारिक जमील' है।

इस बीच बताते चलें की कुछ समय पहले सना खान को रुबीना दिलैक ए पॉडकास्ट में देखा गया था। जहां उन्होंने मर्दों की क्लास लगाते हुए उन पर निशाना साधा था की वह अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े कैसे पहनने देते हैं। सना ने कहा था की "आप कैसे अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनाकर उन्हें पब्लिक प्लेस में जाने दे सकते हैं? कोई भी आपकी बीवी को हॉट बोल रहा है। आपको थोड़ा सेल्फ रीस्पेक्ट के बारे में सोचना चाहिए।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article