टीवी मसाला

Sambhavna Seth ने दिखाई अपने 'नन्हे राजकुमार' की पहली झलक, शादी के 10 साल बाद बनीं जुड़वा बच्चों की मां

Sambhavna Seth Shares First Glimpse of Son: टीवी और भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने हाल ही में अपने बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। एक्ट्रेस की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

संभावना सेठ ने साझा की बेटे की पहली झलक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sambhavna Seth Shares First Glimpse of Son: भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनीं। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी अक्सर अपने बच्चों से जुड़ी अपडेट व्लॉग में साझा करती नजर आती हैं। चंद दिनों पहले ही दोनों बच्चों की छठी की पूजा हुई थी। वहीं अब संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बेटे की पहली झलक साझा की है। संभावना सेठ संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की बेटे से जुड़ी ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 43 की उम्र में मां बनने के लिए तरसी ये TV हसीना, फेल हुए IVF; अब पति भी बोले- बच्चा समय से करना अच्छा है

    संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दो फोटोज शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह अपने बेटे के पैरों को हाथ में थामी नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बेटा उनकी उंगली पकड़े नजर आया। इन तस्वीरों को साझा करते हुए संभावना सेठ ने लिखा, "मेरा नन्हा राजकुमार"। बेटे से जुड़ी संभावना सेठ की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। वहीं अभी तक पोस्ट पर 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि संभावना सेठ ने अपने दोनों बच्चों का निकनेम रखा है। जहां बेटी का नाम एक्ट्रेस ने चेरी तो वहीं बेटे का नाम गुड्डू रखा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth के पति अविनाश ने दोनों बच्चों को अस्पताल में दी कंगारू केयर थेरेपी, रातभर सीने से चिपकाए रखा
      Sambhavna Seth ने दिखाई बेटे की पहली झलक

      Sambhavna Seth ने दिखाई बेटे की पहली झलक

      संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसी ही खुशियां हम अपनी जिंदगी में चाहते हैं।" एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने पोस्ट पर कमेंट किया, "भगवान आशीर्वाद बनाए रखे।" बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने। 4 जून को संभावना सेठ ने अपने घर नन्हे बच्चों के आने की खुशखबरी साझा की थी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article