Samay Ranveer Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एडल्ड जोक के कारण मुश्किलों में फंसते ही जा रहे हैं। ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लोग समय रैना के शो की आलोचना कर रहे हैं और रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का साथ दिया है। आइए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा है।
कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने हिट शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के कारण विवाद में फंस गए हैं। हाल ही के एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया शो में शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर गंदा सवाल पूछा लिया था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया। अब सभी रणवीर अल्लाहबादिया को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-"आर्ट जो है वो स्प्रिंग की तरह है। जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा।" उन्होंने कहा, "मेरा जी इतना मजबूत होकर बाहर आने वाला है कि आप देखेंगे।"
मुनव्वर फारुकी भी एक बार अपने जोक्स के कारण विवाद का शिकार हुए हैं। 2021 में मुनव्वर फारुकी पर हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। फारूकी को एक महीने के लिए जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद दिसंबर 2021 में उन्होंने कॉमेडी छोड़ने की घोषणा भी की थी।
पुलिस ने किया 40 लोगों को तलब
बता दें इस समय ये शो कानूनी पचड़े में फंसा हुआ है। रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर जोक क्रैक किया था जोकि बहुत गंदा था। इस जोक पर काफी ज्यादा बवाल मचा था। जिसके बाद इस शो के सारे एपिसोड को हटा दिया गया है। साइबर सेल ने शो से जुड़े 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, राखी सावंत, उर्फी जावेद, सिद्धांत चतुर्वेदी और अन्य शामिल हैं।
