टीवी मसाला

Bigg Boss 17: बेहद आलीशान है बिग बॉस 17 का हर कोना, घर की खूबसूरत फोटो देख फैंस की फटी रह गई आंखें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 14, 2023, 01:45 PM IST

Bigg Boss 17: टीवी शो बिग बॉस 17 के घर की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में घर के हर हिस्से के बारे में बताया गया है। घर का हर कोना बेहद खूबसूरत है। 15 अक्टूबर को सलमान खान का शो ऑन एयर होगा।

Image

Bigg boss 17 house (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ऑन एयर होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। सेट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। मेकर्स ने हाल ही में बिग बॉस के घर को अंदर से दिखाया है। इस बार भी बिग बॉस के घर को यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। घर की खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया है।

प्रोमो में घर की पहली झलक दिखाई गई है। इस बार घर में कुछ नई चीजें भी देखने को मिली है। किचन एरियो को कैफे का लुक दिया गया है। इस बार बिग बॉस के घर में दिल, दिमाग और दम की लड़ाई होगी। शो को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मेकर्स ने शो के सस्पेंस को बनाए रखते हुए घर के अंदर का नजारा दिखाया है।

मेकर्स ने शेयर किया घर का खूबसूरत वीडियो

इस बार घर में थेरेपी रूम से लेकर फूलों वाला बेड है। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, बिग बॉस के घर में आपका स्वागत है। चलिए प्रवेश करते है इस सीजन के आलीशान और शानदार घर में जहां दिल दिमाग और दम का बुफे लगा है। बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार शो में सिंगल वर्सेज कपल्स की थीम होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article