टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान ने पूरी की बिग बॉस 17 के प्रोमो की शूटिंग, सेट से सामने आई अनोखी तस्वीरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 6, 2023, 08:50 AM IST

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फेमस टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 17 अब जल्द ही शुरू होने वाला है। खबर सामने आ रही है कि इस नए सीजन के लिए सलमान खान ने प्रोमो भी शूट कर लिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

Bigg Boss 17 Salman khan

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फेमस टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 17 अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इस नए सीजन में कंटेस्टेंट जोड़ी बनाम सिंगल के तौर पर एंट्री लेने वाले हैं। इस सीजन के लिए ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट से लेकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम भी सामने आ रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान के इस शो की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इससे पहले बिग बॉस 17 का प्रोमो भी सलमान खान ने शूट कर लिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस 17 के प्रोमो की शूटिंग पूरी हो गई है, अब जल्द ही इसे रिलीज भी किया जाने वाला है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान शूट किया बिग बॉस 17 का प्रोमो

सोशल मीडिया पर सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस 17 के लिए प्रोमो भी शूट कर लिया है। इन तस्वीरों में सलमान ऑरेंज कलर का पठानी कुर्ता और गोल्डन कलर की जैकेट पहने दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने गांधी टोपी भी डाली हुई है। सलमान खान फुल सिक्योरिटी के साथ बिग बॉस 17 के सेट पर पहुंचे हैं। बता दें कि सलमान खान दिवाली 2023 पर फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article