बॉलीवुड

Sunny Deol के बेटे और बहू ने पैर छूकर लिया Shah Rukh Khan का आशीर्वाद, किंग खान ने दी शादी की बधाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 6, 2023, 08:39 AM IST

Sunny Deol and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने गदर 2 की सक्सेस पार्टी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल के बेटे और बहू शाहरुख खान के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Shah Rukh Khan and Sunny Deol at Gadar 2 Success Party

Sunny Deol and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों को न्योता भेजा है। इस लिस्ट में उनके शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। इस सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान और सनी देओल एक दूसरे से गले मिलते भी नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। दोनों के बीच लम्बे समय से चल रही राइवलरी का अब अंत हो गया है। जिसके साथ ही अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल का बेटा करण देओल और बहू दृशा आचार्य, पैर छूकर शाहरुख खान का आशिर्वाद ले रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बेटे-बहू ने लिया शाहरुख खान का आशिर्वाद

सनी देओल के बेटे और बहू वायरल वीडियो में शाहरुख खान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। करण और दृशा आचार्य ने कुछ समय पहले ही शादी की है, दोनों की शादी में शाहरुख खान नजर नहीं आए थे। हालांकि वायरल वीडियो में किंग खान दोनों को बधाई देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते काफी समय से शाहरुख और सनी देओल के बीच राइवलरी की खबरें सामने आ रही थी, जो अब खत्म हो गई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सनी देओल के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article