Rupali Ganguly Gives Epic Reply To Co Star Of Salman Khan As He Taunts PM Narendra Modi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल खूब जीता है। रुपाली गांगुली इन दिनों 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं, जिसके जरिए एक्ट्रेस टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस तो बनीं ही, साथ ही घर-घर में सबके दिलों में जगह भी बना ली। रुपाली गांगुली अपने किरदार में तो बेबाक हैं ही, असल जिंदगी में भी किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर रुपाली गांगुली अपनी बेबाकी का उदाहरण देती नजर आती हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार से भिड़ गईं।
बॉलीवुड और साउथ के वो सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब दिल जीता। लेकिन प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्टून साझा करते हुए उनपर चुटकी ली थी। उनके इस ट्वीट का जवाब देने में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंद्री नरेंद्र मोदी का ये कार्टून ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा था, जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप की जगह सिंदूर डोनेशन कैंप नजर आया। इस कार्टून को साझा करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "कुछ नहीं बस नसों में चुनाव दौड़ रहा है।"
प्रकाश राज (Prakash Raj) के इस ट्वीट पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने प्रकाश राज को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "सच में बहुत ही नीचा स्तर प्रकाश जी। 2019 के लोकसभा चुनाव में आपको मिले वोट प्रतिशत से भी ज्यादा नीचा स्तर।" प्रकाश राज के जवाब में किया गया रुपाली गांगुली का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। बता दें कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से तुर्की को बॉयकॉट करने की भी मांग की थी।
