बॉलीवुड

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर रणवीर समेत इन स्टार्स ने दिया रिएक्शन, कहा- 'आप किंग है'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2025, 02:59 PM IST

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने न सिर्फ फैंस, बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी हैरान कर दिया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), प्रकाश राज (Prakash Raj) समेत कई सेलेब्स इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आए।

Image

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। विराट कोहली के फैंस इस फैसले को अभी तक हजम नहीं कर पा रहे हैं। विराट कोहली के संन्यास लेने की खबर खूब वायरल हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड स्टार्स का विराट कोहली के संन्यास को लेकर क्या रिएक्शन है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किए रिएक्शन

विराट कोहली ने अपने लंबे करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट कोहली ने अचानक से ये फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फैंस इसको लेकर हैरानी जता रहे हैं, तो वहीं अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), प्रकाश राज (Prakash Raj) समेत कई स्टार्स का नाम शामिल हैं। हर कोई विराट कोहली की जमकर तारीफ करते नजर आए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं इन स्टार्स के विराट कोहली को लेकर दिए रिएक्शन जो खूब वायरल हो रहे हैं।

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction

Virat Kohli Test Retirement Celebs Reaction

अनुष्का शर्मा के रिएक्शन का है इतंजार

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आए। लेकिन हर किसी को विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन का इंतजार है, जो खबर लिखने तक सोशल मीडिया पर नही आया है। विराट की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर दिए गए बॉलीवुड स्टार्स के रिएक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article