टीवी मसाला

साजिद खान ने दीं मां-बहन की गालियां, अब बिग बॉस के फैन्स ने बेनकाब किया उनका असली चेहरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:15 AM IST

Bigg Boss 16 fans targeted Sajid Khan: बिग बॉस -16 में साजिद खान ने भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक गौतम की कैप्टनसी नहीं जाएगी वो खाना नहीं खाएंगे। अब बिग बॉस के फैन्स ने साजिद खान को निशाने पर ले लिया है।

Image

Sajid khan and Gautam vig

Bigg Boss 16: साजिद खान ने जब से बिग बॉस-16 में एंट्री ली है वो सुर्खियों में हैं। कई सेलेब्स का कहना है कि उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। अब सोशल मीडिया यूजर्स भी बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड के दौरान साजिद खान द्वारा कही गई हर बात को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है। क्योंकि जब कैप्टन गौतम विग को घर में एक वीक का राशन छोड़ने के बदले में बिग बॉस के घर की कैप्टनसी का ऑफर मिला तो हंगामा मच गया। बिग बॉस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ने काफी हंगामा किया और सभी गौतम विग को बुरा भला कहते दिखे। सबको डर था कि वो बिना भोजन के घर के अंदर कैसे रहेंगे, जबकि कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी को भी बिग बॉस के घर के अंदर खाली पेट सोना पड़े।

गौतम विग को घरवालों के इस रिएक्शन के बाद अपने ही डिसीजन पर बहुत पछतावा होने लगा। उन्होंने इसके लिए कई बहाने दिए, कुछ मूर्खतापूर्ण भी जैसे- 'कोविड के दौरान भी लोग भूख से नहीं मरे'। लेकिन कुछ घरवाले काफी मतलबी थे, खासकर साजिद खान। साजिद ने गौतम को गालियां दीं और गालियों पर प्रतिक्रिया न देने पर कायर बताया। अब साजिद खान ने भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक गौतम की कैप्टनसी नहीं जाएगी वो खाना नहीं खाएंगे। साथ ही जब वो इस वीक नॉमिनेट होंगे तभी वो सही से खाना, खाएंगे। अब बिग बॉस के फैन्स ने साजिद खान को निशाने पर ले लिया है।

ट्विटर पर लोग साजिद पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक ने यूजर्स ने ट्वीट किया- 'साजिद खान ने गौतम सिंह विग के माता-पिता को लगातार गालियां दीं हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'साजिद खान नेक्स्ट लेवल का डिस्गस्टिंग है इसके चेहरे पर 1 थप्पड़ और 1 किक पड़नी चाहिए।' एक अन्य ने ट्वीट किया, 'साजिद खान की गालियां गौतम विज के लिए नॉन-स्टॉप थीं, जो कि बहुत अपमानजनक है।'

एक यूजर ने लिखा- 'साजिद खान, गौतम को मां-बहन की गलियां पर दे रहे थे। खा-खा के गोल गप्पे हो गया है मोटा फिर भी सबसे ज्यादा इसी को चाहिए। धन्यवाद गौतम, इस जंगली जानवर का पर्दाफाश करने के लिए।'

कई लोग अब्दु पर साजिद के गलत प्रभाव के बारे में भी बात कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा - 'गौतम के प्रति साजिद के इस तरह के बेतुके, निरर्थक व्यवहार को देखने के बाद, मैं बस अब्दु के बारे में सोच रहा हूं। अब्दु को इस आदमी की संगति में नहीं होना चाहिए। अब्दु, कृपया शिव और अन्य लोगों के साथ बैठें, लेकिन उसके साथ नहीं। उसे बाहर होना चाहिए।' एक अन्य ने ट्वीट कर लिखा- 'साजिद ने अब्दु को कहा दर्शकों और अपने प्रशंसकों से गौतम विग को बाहर करने के लिए कहें। अब्दु बोले- ठीक है! मेरे प्रशंसक और दर्शक कृपया गौतम को बेदखल करने के लिए वोट करें। हर बार अब्दु ने साजिद की कठपुतली की तरह काम किया है। अब्दु खुदह चुगली खोर है, वह खाना चुराता है और वह अपने दिमाग का इस्तेमाल कर रहा है।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article