टीवी मसाला

सलमान खान और चैनल के विरोध में उतरे अंकित गुप्ता के फैंस, बिग बॉस 16 पर फूट पड़ा गुस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 09:56 AM IST

Ankit Gupta fans Angry against Bigg Boss 16: वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कुछ घरवालों को काफी सख्ती से फटकारते हुए दिखे। इस बार अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर खान ऐसे थे जिनको सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Image

Ankit Gupta bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस सबसे विवादित रियलिटी टीवी शो में से एक है। यह कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लेटेस्ट सीजन को टेलिकास्ट हुए लगभग 4 हफ्ते हो चुके हैं और फैंस कंटेस्टेंट्स की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। डेंगू से पीड़ित होने के बाद सलमान खान आखिरकार ठीक हो गए हैं और बिग बॉस होस्ट के रूप में शो में लौट आए हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कुछ घरवालों को काफी सख्ती से फटकारते हुए दिखे। इस बार अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर खान ऐसे थे जिनको सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा।

दरअसल बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया था, जिसमें सभी से पूछा गया था कि उन्हें क्या लगता है कि खेल खेलने के लिए घर के अंदर किन्हें गार्जियन की आवश्यकता होगी। इसी के बाद सलमान खान ने अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर खान की क्लास लगा दी। अब इस बात से अंकित गुप्ता के फैन्स काफी नाराज हो गए हैं। अंकित के फैन्स सोशल मीडिया पर बिग बॉस के मेकर्स और सलमान खान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

अब, प्रशंसक परेशान हैं क्योंकि अंकित गुप्ता, हॉस्टल टास्क में वास्तव में एंटरटेनिंग थे। उन्होंने सभी को हंसाया और एंटरटेन किया। वह इस हफ्ते भी काफी मुखर रहे हैं। वीकेंड का वार में मेकर्स ने सुंबुल तौकीर का जमकर मजाक भी उड़ाया था। अंकित गुप्ता के फैंस इस बात को लेकर मेकर्स और होस्ट से नाराज हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article